
वाट्सअप गु्रप में आपत्तिजनक टिप्पणी
भीलवाड़ा।
दो जनों के खिलाफ शनिवार को वाट्सअप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक भावना आहत करने का मामला शाहपुरा थाने में दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार शाहपुरा निवासी ताज मोहम्मद ने रिपोर्ट दी। परिवादी ने शाहपुरा निवासी लोकेश उर्फ पिंकू तम्बोली तथा पीयूष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि लोकेश ने वाट्सअप के ग्रुप
में आपत्तिजनक टिप्पणी की। गु्रप का एडमिन पीयूष मिश्रा है। इससे धार्मिक भावना आहत हुई।
खुर्दबुर्द कपड़ा खरीदने के आरोप में एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा. प्रतापनगर पुलिस ने ट्रक में लदान कपड़े को फर्जीवाड़ा कर खुर्दबुर्द किए कपडे़ की तीन गांठ खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, फर्जी कागजात के जरिए ट्रांसपोर्टनगर से कुछ लोगों ने अमृतसर के लिए ट्रक में कपड़े की गांठों का लदान करवाया। गांठों को अमृतसर नहीं पहुंचा कर खुर्दबुर्द कर दिया। इनमें तीन गांठों को जोधपुर निवासी अजय बोहरा ने खरीदी। पुलिस ने खुर्दबुर्द कपड़ा खरीदने के आरोप में अजय को गिरफ्तार किया।
Updated on:
19 Jan 2020, 5:59 PM IST
Published on:
19 Jan 2020, 5:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.