
भीलवाड़ा. एक तरफ लोकसभा चुनाव आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दूसरे प्रदेशों से रिकॉर्डेड फ्रॉड कॉल के जरिए मतदान बहिष्कार के लिए फोन किए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को बनेड़ा एसडीएम श्रीकांत व्यास के साथ हुआ। एसडीएम श्रीकांत व्यास को शुक्रवार को तीन से चार अलग-अलग नंबरों से रिकॉर्डेड कॉल आया, जिसमें लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की रिकॉर्डिंग सुनाई गई।
रिकॉर्डिंग में सुनाया गया कि 1984 के सिख दंगों का न्याय हो, खालिस्तान की मांग स्वीकार हो, खालिस्तान को संवैधानिक मान्यता मिले, खालिस्तान अलग स्टेट बने, आप खालिस्तान को न्याय दिलाने के पक्ष में चुनाव का बहिष्कार करें… जैसी रिकॉर्डिंग सुनाई गई। इसके बाद एसडीएम श्रीकांत व्यास ने सभी कॉल्स की डिटेल्स साइबर सेल में देकर प्रकरण दर्ज करवाया है। साथ ही रिकॉर्डेड फ्रॉड कॉल के मामले में चुनाव आयोग को भी जानकारी दी गई है। एसडीएम व्यास ने आमजन से ऐसे फर्जी कॉल से बचने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपील की है कि वे देश हित में अपने मत का उपयोगअवश्य करें और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
Updated on:
20 Apr 2024 12:14 pm
Published on:
20 Apr 2024 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
