16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर पेंच के बालाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 31 विद्वानों ने किया चारों प्रहर का अभिषेक

बालाजी मार्केट स्थित सुप्रसिद्ध पेंच के बालाजी शिवालय में रविवार को शिवरात्रि पर्व (तेरस) अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। वैदिक परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादाओं के बीच आयोजित इस उत्सव में संपूर्ण मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। आकर्षक श्रृंगार और विद्युत सज्जा उत्सव के उपलक्ष्य में संपूर्ण मंदिर परिसर […]

less than 1 minute read
Google source verification
A wave of faith surged at Balaji in Pench on Mahashivratri.

A wave of faith surged at Balaji in Pench on Mahashivratri.

बालाजी मार्केट स्थित सुप्रसिद्ध पेंच के बालाजी शिवालय में रविवार को शिवरात्रि पर्व (तेरस) अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। वैदिक परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादाओं के बीच आयोजित इस उत्सव में संपूर्ण मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा।

आकर्षक श्रृंगार और विद्युत सज्जा

उत्सव के उपलक्ष्य में संपूर्ण मंदिर परिसर को दूधिया रोशनी और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। शिवालय में फलों और फूलों का भव्य बंगला झांकी सजाई गई, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रातः मंगला आरती के साथ ही शिव पूजन का क्रम शुरू हुआ, जो अनवरत चलता रहा।

भोर तक चला विशेष अनुष्ठान

रात्रि 9 बजे से विशेष पूजन अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ, जो सोमवार भोर 5:30 बजे तक चला। पंडित राघव, केशव और युगराज शर्मा के सानिध्य में 31 विद्वान पंडितों द्वारा चारों प्रहर की विशेष पूजा संपन्न कराई गई। गन्ने का रस, दूध, शहद और गंगाजल सहित विभिन्न द्रव्यों से रुद्राष्टाध्यायी एवं शिव महिम्न स्तोत्र के पाठ के साथ महादेव का अभिषेक किया गया। साकेत रामायण मंडल के नवल भारद्वाज ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी। इससे वातावरण धर्ममय हो गया। विशेष रूप से केदारनाथ धाम के पंडित सुभाष शुक्ल पूरी रात कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

दिनभर चले पूजन में डॉ. सतीश पांडे, सुमित जागेटिया, डॉ. अपूर्व शास्त्री, अंकित सूरिया, अरुण अग्रवाल, सुशील डांगी, रमेश खोईवाल, अनिल अग्रवाल और सुनील सुराणा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। प्रातः 5:30 बजे महाआरती के बाद पंडित आशुतोष शर्मा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुनील मानसिंहका, प्रशांत मेवाड़ा, अशोक मेंलाणा, गोपाल अग्रवाल, गजानन बजाज, प्रदीप कुमावत, मनोज बिडला और रमेश सोनी सहित मंदिर से जुड़े सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा।