16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे भीलवाड़ा अरबन बैंक के संस्थापक अध्यक्ष पाण्डे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Pandey is not the founder of Bhilwara urban Bank in bhilwara

Pandey is not the founder of Bhilwara urban Bank in bhilwara

भीलवाड़ा।


भीलवाड़ा अरबन को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पाण्डे का शनिवार रात को शास्त्रीनगर स्थित अरिहन्त हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले लम्बे समय से कैंसर से पीडि़त थे। पाण्डे के निधन की सूचना मिलते ही बैङ्क्षकग क्षेत्र सहित भाजपा सहित अन्य संगठनों में शौक की लहर छा गई है। पाण्डे मधुरभाषी, मिलनसार थे।

पाण्डे अरबन बैंक के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे थे। पिछले साल १७ दिसम्बर २०१७ को हुए चुनाव में उनके बड़े पुत्र विजय पाण्डे को अध्यक्ष निर्वाचित कराने में अहमभूमिका रही थी। पाण्डे का पिछले कुछ समय से गुडगावं के मेदान्ता चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वे शनिवार शाम को ही गुडग़ांव आने के एक-दो घंटे बाद ही तबीयत खराब होने पर उन्हें अरिहन्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

पाण्डे भाजपा में सक्रिय सदस्य रह चुके है। वे भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर भी रहे है। उन्होंने हाल ही में संघ से जुड़ कर प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। पाण्डे के अथक प्रयासो से ही आज भीलवाड़ा अरबन बैंक अपनी गति से चल रहा है तथा ग्राहकों का विश्वास बना हुआ है। पाण्डे अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़कर गए है।