
आधी आबादी : सरकार चुनने में 50 प्रतिशत भागीदारी, पर टिकट की दावेदारी में नहीं दिखा रही रूचि
भीलवाड़ा. देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। राजस्थान में किसी भी चुनाव में जीत-हार का निर्णायक फैसला देने में सक्षम महिलाओं को विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। राजनीतिक दल भी महिलाओं की बजाय पुरुषों को उम्मीदवार बनाने में ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। यही वजह है कि विधानसभा चुनावों के लिए टिकट की दावेदारी में भी महिलाएं आगे नहीं आ रही है।
विधानसभा चुनाव में आधी आबादी भी जनप्रतिनिधि का चुनाव करती है, लेकिन वे विधानसभा तक नहीं पहुंच रही। भीलवाड़ा जिले में महिला मतदाताओं की संख्या भले ही 8.94 लाख है। सात विधानसभा में दोनों मुख्य दलों में से अभी तक कांग्रेस से पांच महिलाओं ने उम्मीदवार के लिए दावेदारी जताई है। भीलवाड़ा, सहाड़ा व शाहपुरा के अलावा अन्य विधानसभा में कोई भी महिला ऐसी नहीं है, जिसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा हो। मांडलगढ़ से विभा माथुर भी दावेदारी जता रही है, लेकिन अभी आवेदन नहीं किया। टिकट किसको मिलेगा यह कहना मुश्किल है। भाजपा से अभी किसी ने दावेदारी नहीं की, लेकिन भीलवाड़ा से कुछ महिलाएं सामने आ सकती है। दोनों ही मुख्य दल जिले की महिलाओं को राजनीति से जोडऩे में फेल रहे हैं। यह बात अलग है कि महिलाओं के 8.94 लाख वोट जीत-हार में बड़ा मायना रखते हैं। अभी तक मांडलगढ़ में भाजपा से कीर्ति कुमारी तथा सहाड़ा से गायत्रीदेवी विधायक रह चुकी हैं।
----
विरासत की राजनीति-
रायपुर -सहाड़ा से विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी को राजनीति विरासत में मिली। पति कैलाश त्रिवेदी यहां के कद्दावर नेता रहे, लिहाजा उनकी जमाई जाजम और पार्टी स्तर के रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए उप चुनाव में गायत्री देवी कांग्रेस से विधायक चुनी गई थी। मांडलगढ़ से विभा माथुर पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की पौत्री है। जिले से अभी तक एक भी महिला विधानसभा में नहीं पहुंची है।
-------
खुद के बूूते-
भीलवाड़ा शहर से मंजू पोखरना पांच बार से पार्षद है। 11 दिन की नगर परिषद सभापति भी रह चुकी है। वर्तमान में पार्षद व ब्लॉक अध्यक्ष भी है। वे अपने खुद के बूते राजनीति में पांव जमाए हुए हैं। इसी तरह मधु जाजू नगर परिषद की सभापति रह चुकी है। मंजू पोखरना व मधु जाजू लगातार राजनीति में सक्रिय रही।
----
विधानसभावार-
जिले में विधानसभा वार महिला मतदाता
विधानसभा महिला मतदाता
आसीन्द 145373
मांडल - 130454
सहाड़ा- 124489
भीलवाड़ा- 133225
शाहपुरा- 122159
जहाजपुर- 118236
मांडलगढ़- 120262
कुल- 894198
इन्होंने की दावेदारी-
1.भीलवाड़ा
कांग्रेस- भीलवाड़ा से पिछले 25 सालों में एक भी महिला विधानसभा में नहीं पहुंची। आगामी चुनाव के लिए मंजू पोखरना, मधु जाजू, शबनम डायर ने दावेदारी की है।
भाजपा- किसी महिला ने दावेदारी नहीं की है।
2. आसींद
भाजपा- कोई महिला दावेदार नहीं
कांग्रेस- इंद्रा जाट ने दावेदारी की है।
3. शाहपुरा
भाजपा- कोई महिला दावेदार नहीं
कांग्रेस - दुर्गा बैरवा व पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी
4. सहाड़ा
कांग्रेस- गायत्री देवी त्रिवेदी वर्तमान विधायक है, दावेदारी है
भाजपा- कोई महिला दावेदार नहीं
5. मांडल
कांग्रेस-आशा देवी सरगरा
भाजपा- कोई महिला दावेदार नहीं
6. जहाजपुर
कांग्रेस- कोई महिला दावेदार नहीं
भाजपा- कोई महिला दावेदार नहीं
7 मांडलगढ़
कांग्रेस- विभा माथुर, लेकिन अभी दावेदारी नहीं की।
भाजपा- कोई महिला दावेदार नहीं
Published on:
27 Aug 2023 11:27 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
