6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभक्ति के तरानों और वंदे मातरम् की ध्‍ाुुुन पर गूंजा जयघोष

नवरात्र स्थापना पर पथ संचलन निकाला  

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Shardiya Navratri, Shardiya Navratri 2017, RSS in bhilwara,  Shardiya Navratri  in bhilwara,  Path Movement on Navaratra in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

भीलवाड़ा में गुरुवार को नवरात्र स्‍थापना पर पथ संंचलन निकालते स्‍वयंसेवक

भीलवाड़ा।
बैंडबाजों पर देशभक्ति की धुन के साथ पूर्ण अनुशासन में कतारबद्ध होकर हाथों दण्ड लिए जयघोष लगाते स्वयंसेवक जगह—जगह पुष्पवर्षा कर इनका स्वागत करते शहरवासी। मानो ऐसा लग रहा है जैसे पूरा देश एक सूत्र में पिरोया गया हो। अवसर था गुरुवार को नवरात्र स्थापना के अवसर पर भीलवाडा महानगर में शाम की समय पर लगने वाली शाखाओं के पथ संचलन का। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में पथ संचलन निकाला गया। इसमें पहला संचलन निकाला गया। दूसरा संचलन शाम को निकाला जाएगा।

READ: सांस में तकलीफ पर नवजात अजमेर रैफर, मुकदमा दर्ज कराने के दिए आदेश


जानकारी के अनुसार नवरात्र स्थापना पर भीलवाडा महानगर में शाम की समय पर लगने वाली शाखाओं का संचलन गुरुवार को निकाला गया। संचलन नगर में दो स्थानो पर अलग-अलग समय हुआ। पहला संचलन राजेंद्र मार्ग विद्यालय से सुबह शुरू हुआ। दूसरा संचलन बापूनगर स्थित टंकी वाले पार्क से शाम को पांच बजे शुरू होगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगा।

READ: घट स्थापना के साथ ही नौ दिन तक खनकेंगे डांडिये

महानगर संघचालक चांदमल सोमानी ने बताया की राजेन्द मार्ग विद्यालय से शुरू हुआ संचलन वकील कॉलोनी, काशीपुरी, सामुदायिक भवन, अरिहन्त हास्पीटल, पीएनटी कोलोनी, बैंक ऑफ इण्डिया, बडला चौराहा, सिन्धु नगर, हेमुकालानी सर्कल, सिटी कोतवाली होते हुआ पुन: राजेन्द मार्ग विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संचलन की इसी कड़ी में 30 सितम्बर शनिवार को भीलवाडा महानगर का त्रिवेणी संगम होगा।

शाम को यहां से निकलेगा संचलन
इसी प्रकार दूसरा संचलन बापू नगर स्थित टंकी वाले पार्क से शिव टेलिकॉम, आयुर्वेद चिकित्सालय, प्रबंध विला का मकान, गौतम धाम, नाकोडा चौराहा, गायत्री नमकीन की गली, गुरुकृपा फ़र्निचर, हरिश कोल्ड ड्रिंक की गली, नहर के किनारे बंजारा गली, दूध डेयरी होते हुआ पुन: टंकी वाले पार्क पर पहुंचकर सम्पन्न होगा।

छतों से भी हुई पुष्पवर्षा
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों को देखने के लिए शहरवासी छतों पर खड़े थे। वे छतों से स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर रहे थे।