8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

पत्रिका फेस्ट का आगाज : भीलवाड़ा शहर में पहली बार ऐतिहासिक आयोजन, भीलवाड़ा संस्करण का 25 वां स्थापना दिवस पारम्परिक परिधान से सज-धज कर कारों में सवार होकर पहुंची महिलाएं, तिरंगे झंडों व गुब्बारों से सजी कार रैली को देखने उमड़े शहरवासी

3 min read
Google source verification
Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

भीलवाड़ा संस्करण का 25 वां स्थापना दिवस 1 जनवरी 2024 को है। इस सिलसिले में पत्रिका फेस्ट वीक का आगाज मोदी ग्राउंड में पत्रिका वीमेन कार रैली के साथ किया गया। सारथी गोल्ड संस्था के सहयोग से हुए अनूठे आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई।

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

महिलाएं न केवल खुद पारम्पिरिक परिधानों से सज-धज कर पहुंची, बल्कि अपनी कारों को तिरंगे झंडे व गुब्बारों से सजा कर लेकर आईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने झंडी दिखाकर वीमेन कार रैली को रवाना किया।

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

इससे पहले विधायक कोठारी ने पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू के सहयोग से सभी प्रतिभागी महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि विधायक कोठारी ने राजस्थान पत्रिका के अनूठे आयोजन की सराहना की और कार रैली में सभी महिलाओं को बधाई दी।

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी कानाराम मुण्डियार ने अतिथिगण, सहयोगी संस्था व प्रतिभागी महिलाओं का आभार जताया। मोदी ग्राउंड से शुरू हुई रैली नेहरू उद्यान, रोडवेज बस स्टैंड चौराहा, जेल चौराहा, कलक्ट्रेट के सामने, रेलवे स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, नगर परिषद के बाहर से होते हुए शास्त्रीनगर में महावीर स्कूल ग्राउंड पर सम्पन्न हुई।

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

इस दौरान महिलाएं उमंग और उल्लास से लबरेज थी। मेवाड़ के आन-बान-शान के साथ निकली वीमेन कार रैली को देखने के लिए मोदी ग्राउंड सहित मार्ग पर कई जगहों पर शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल बरसा कर नारी शक्ति का स्वागत किया।  

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

कारों के काफिले में सबसे आगे बैंड का वाहन चल रहा था। उसके बाद सारथी गोल्ड की चेयरपर्सन बीना बांगड़़, अध्यक्ष एकता ओस्तवाल, रीना डाड, तरंग जैन, दीपशिखा नैनावटी, ऋतु चौरडिया, पारो सर्राफ, बबीता बूलिया व टीना सोनी खुली जीप में सवार थीं।

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

अधिकतर महिलाओं ने मेवाड़ी साफे व पाग पहन रखी थी। रैली में शामिल कारें-जीपें तिरंगे झंडे, गुब्बारे व फूलों से सजी थी। रास्ते में महिलाएं तिरंगा लहरा कर भारत माता की जयघोष करते हुए चली। इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद करने के लिए हाथों में तख्तियां ले रखी थी।  

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

भीलवाड़ा शहर में पहली बार नारी शक्ति के ऐतिहासिक आयोजन के यादगार लम्हों को मोबाइल में कैद करने का क्रेज देखा गया। कारों में सवार महिलाएं हर लम्हे को मोबाइल में कैद करते देखी गई। रास्ते में भी लोगों ने रैली के वीडियो बनाए। इस दौरान महिलाओं ने हाथ हिलाकर शहरवासियों का अभिवादन भी किया।  

Patrika Fest : नारी शक्ति की आवाज बुलंद, कार रैली से दिया सशक्तीकरण का संदेश

रैली के शास्त्रीनगर महावीर स्कूल समापन पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप से घूमर नृत्य किया। रैली का उत्साह नृत्य से देखते ही बन रहा था। इस दौरान रजनी जादोन आदि ने भजनों की प्रस्तुति भी दी। श्रेष्ठ सजावट पर पुरस्कार- रैली में शामिल जिन कारों की श्रेष्ठ सजावट रही उनमें सवार महिलाओं को सारथी गोल्ड संस्था की ओर से पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान पर सुनीता गांधी, रेखा चौधरी, अन्नू चौधरी, पलक चौधरी तथा दूसरे स्थान पर शिल्पा, आभा मित्तल व मधु लोढ़ा की टीम रही।