
Performance of bank employees in bhilwara
भीलवाड़ा।
राज्य स्तर पर को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारियों की 15 वें वेतनमान एवं अन्य सुविधाओं के लिए आंदोलन के क्रम में राज्य स्तरीय यूनाईटेड फोरम के आह्वान पर जिले के एकीकृत को-ऑपरेटिव बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने सीसीबी के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें यूनियन के अधिकारी कर्मचारी व सेवानिवृत अधिकारी भी शामिल हुए।
स्थानीय शाखा के सचिव राहुल पोखरना ने बताया कि कर्मचारी कई दिनों से कालीपट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। अब 25 व 26 जून को प्रस्तावित हड़ताल से पूर्व यह प्रदर्शन किया गया।व अखिल व्यास, देवेंद्र व्यास, रामपाल बिड़ला, सीपी मेठी, नीरज शर्मा, रविकांत, ओमप्रकाश बाहेती, विनोद बहेडि़या, लालाराम बारेठ, ओंकारलाल कुमावत आदि उपस्थित थे। अपनी मांगो को पूरा करने के लिए कर्मचारि हड़ताल पर बैठे रहे
मृत पशु उठाने के पैसे मांगने का आरोप
भीलवाड़ा. आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी के सुनील आगीवाल ने बताया कि शहर में मृत पशुओं को उठाने का ठेका होने के बावजूद अभी पशुओं को उठाने के लिए अलग से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने एक ठेकेदार से बातचीत का ऑडियो भी वायरल किया है। इसमें आरोप लगाया कि नगर परिषद का ठेकेदार मृत गाय के बछड़े को उठाने के लिए 500 रुपए की मांग कर रहा है। आगीवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और यहां भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने आरके कॉलोनी, लव गार्डन मेन रोड़, महावीर हॉस्पिटल के पास मरे हुए गाय के बछड़े को उठाने के लिए कस्बा के अशोक मूंदड़ा ने नगर परिषद् के ठेकेदार को फोन किया तो उन्होंने 500 रुपए मांगे। उन्होंने विरोध किया है। परिषद अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
19 Jun 2018 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
