पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन निकाला जलसा
भीलवाड़ा।
Jashne eid miladunnabi इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात पर रविवार को निकाले गए जुलूस धार्मिक के साथ ही देशभक्ति के रंग में रंगा था। जलसे में इस्लामिक संस्कृति का परिचय देने वाली झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कॉलोनियों से आए जुलूस स्टेशन चौराहे पहुंचकर मुख्य जलसे में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
वाहनों पर सवार थे लोग
Jashne eid miladunnabi वाहन में शहर काजी खुर्शीद आलम अशरफी सवार थे। एक वाहन पर तिरंगा ध्वज लगा था। भारत के नक्शे को बीच में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर की दरगाह को दर्शाया गया था।
यातायात रहा बाधित
जुलूस दोपहर ढाई बजे रवाना होने वाला था, लेकिन पुलिस ने डेढ़ बजे से ही मुख्य मार्ग से जोडऩे वाले मार्गों को बन्द कर दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कपड़ों का वितरण
ऑल इंडिया मंसूरी समाज की ओर से उस्मानिया मस्जिद के बाहर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से २०० बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं को कपड़े का वितरण किया गया। संभाग प्रभारी डॉ. फकरूद्दीन मंसूरी ने बताया कि इस दौरान याकुब मोहम्मद, बाबू मोहम्मद मंसूरी, मंसूरी समाज के सदर गनी मोहम्मद मंसूरी, जवरूद्दीन मंसूरी, रज्जाक मोहम्मद, शकील अहमद अंसारी, नाहर खा कायमखानी, असलम मंसूरी, इमरान खान मंसूरी आदि का इस्तकबाल किया गया।
जलसे का समाज के लोगों ने किया स्वागत
पुर. कस्बे में ईद मीलादुन्नबी मनाया गया। जलसा खादिमे कौम कमेटी के तत्वावधान में निकाला गया। अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर रमजान मोहम्मद सोरगर ने बताया कि जुलूस का हिन्दू समाज के लोगों ने स्वागत किया। विभिन्न झांकियां बनाई गई। जलसे में एक ही वेषभूषा में बच्चे, महिलाएं व पुरुष तख्तियां लेकर कतारबद्ध नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर बरकत मिस्त्री, मोहम्मद उस्ताद, देबीलाल माली, राजेन्द्र पलोड़ सहित कई लोग उपस्थित थे।