
शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंदिरों में फागोत्सव मनाया। कहीं गुलाल से होली खेली तो कहीं पर भजन-कीर्तन हुए।

अशोक नगर विकास समिति महिला मंडल ने महिला आश्रम के पास अशोक नगर पार्क में होली स्नेह मिलन मनाया।

निशा जैन ने बताया कि फाल्गुन के गीत गाते नृत्य किया। पुष्पा बांगड़ व नेहा शर्मा सहित सभी सदस्यों ने आपस में मुंह मीठा कराया। बालाजी सत्संग महिला मंडल ने पेच एरिया के बालाजी मंदिर में फूल व गुलाल उड़ाते भजन-कीर्तन किया। पुष्पा गग्गड़, मधु बाहेती, दीप्ती खंडेलवाल व सविता घीया ने भजन गाए।

भोला भांग पिला दे रे ...', भजन की प्रस्तुति पर महिलाएं झूमने लगी।

महिला मंडल ने आरसी व्यास छोटी पुलिया के पीपलेश्वर महादेव मंदिर में फूलों व गुलाल संग होली खेलते हुए 'रंग मत डारे रे सांवरियां, म्हारो गुजर मारे रेण' जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी।

अंगूरबाला कोगटा, किरण गौड़, बसंतीदेवी जोशी, कांता विजयवर्गीय व राधा सोमानी सहित कई महिलाओं ने भजन गाए।