
भीलवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल की एमसीएच विंग में प्रचंड गर्मी से प्रसूताएं बेहाल हैं। गर्मी से निजात के लिए परिजन घरों से पंखा साथ लेकर आ रहे हैं। राजस्थान पत्रिका ने एमसीएच का दौरा किया तो प्रसूताएं गर्मी से बेहाल दिखी। खिड़कियों से गर्म हवा के झोंके आ रहे तो वार्ड के एसी खराब थे। वार्ड की छतों पर अधिकांश पंखे खराब थे। जो सही थे, वे भी हवा पूरी नहीं दे रहे थे।
आलम यह है कि हर प्रसूता के पास खुद का पंखा था। प्रबंधन की लापरवाही के कारण वहां भर्ती प्रसूताओं के तीमारदार को पहले बाजार से पंखा खरीदना मजबूरी है। गर्मी ने हालत बिगाड़ रखी है। जल्दी छुट्टी मिल जाए, यही प्रार्थना की जाती है। गौरतलब है कि एमसीएच में प्रसूताएं क्षमता से ज्यादा है। वार्ड छोटे हैं। उल्लेखनीय है कि 16 करोड़ रुपए खर्चकर बिल्डिंग बनाई पर वार्ड छोटे बना दिए। ऐसे में स्टॉफ और मरीज परेशान हैं। उमस से यहां लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे।
Published on:
25 May 2024 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
