27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नल की टोंटी तोड़ने पर प्रधानाचार्य ने छात्र को पीटकर किया घायल

आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा , प्रधानाचार्य को लेसवा स्कूल से हटाकर भीलवाड़ा लगाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 2 Aug 2023, 7:47 PM IST

Principal injured student  in bhilwara

Principal injured student in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेसवा में बुधवार छात्र को प्रधानाचार्य ने पानी की टंकी की टोंटी के टूटने पर थप्पड़ मार दिया। जो छात्र के गर्दन और सिर के बीच जा लगी। इससे छात्र घायल हो गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण स्कूल में पहुंचे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर प्रधानाचार्य श्यामलाल सेन ने पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इस पर एसीबीओ जगदीशकुमार जांगिड़ व एमडीएम प्रभारी बद्रीलाल जाट लेसवा स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि प्रधानाचार्य श्यामलाल सेन ग्रामीणों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और बच्चों के साथ भी मारपीट करते हैं। बुधवार दोपहर सातवीं कक्षा के छात्र विशाल शर्मा के हाथ से प्लास्टिक की टोंटी टूट गई। इस पर प्रधानाचार्य सेन ने बच्चे के सिर पर मार दी। इससे छात्र घायल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाने की मांग की। नहीं हटाने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।

ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने लिखित में शिकायत देकर बताया कि प्रधानाचार्य श्यामलाल सेन को स्कूल से हटाया जाए नहीं तो तालाबंदी की जाएगी। इस पर सीबीईओ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश से प्रधानाचार्य श्यामलाल सेन को स्कूल से हटाया और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाया गया है।

-जगदीशकुमार जांगिड़, एसीबीओ

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग