13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

शहर में शोभायात्रा, घर-घर बजरंग बली के जयकारे

युवतियों व युवकों ने किया अखाड़ा प्रदर्शन

Google source verification

भीलवाड़ा . शहर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर दो जगह से शोभायात्रा निकाली गई। बडी संख्या में युवतियों, युवक, महिलाएं पुरुषों ने हिस्सा लिया। केसरिया ध्वज लहराते युवतियों को अखाड़ा प्रदर्शन करते देख हर किसी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया।


संजय कॉलोनी स्थित गुरु बजरंगा आशीर्वाद मंदिर व संकटमोचन बालाजी मंदिर में शोभायात्रा निकाली गई। आगे महिलाएं कलश लिए चल रही थी। बैंड पर भजनों के बीच महिलाओं ने नृत्य भी किया। पुरूष हनुमानजी का ध्वज लिए बजरंग बली व भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं व युवतियों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। शाम को मंदिर में भंडारा हुआ।
शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने संजय कॉलोनी को बल्लियाें व बैरिकेडस लगाकर रास्ता बन्द कर दिया था। छतों पर भी पुलिस बल तैनात था। घरों के बाहर महिलाएं पुष्प वर्षा के लिए खड़ी थी। लोग केसरिया झंड़ा लेकर घरों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का अभिवादन कर रहे थे।

———–
रपट के बालाजी मंदिर से यात्रा
तेजाजी चौक स्थित रपट के बालाजी मंदिर से महंत बलरामदास के सानिध्य में शनिवार शाम शोभायात्रा निकाली गई। अखाड़ा संचालक प्रकाश धोबी की देखरेख में अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। राम लक्ष्मण जानकी माता की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। घोड़ों पर युवा सवार थे। बग्गी में संत थे। बैलगाड़ी में भजन मंडली थी। बैंड के साथ युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में युवा बड़ी संख्या में थे। अंकुश जायसवाल ने बताया कि शोभायात्रा खेड़ाकूट माताजी, बड़ला चौराहा, जंगजीत महादेव, सिटी कोतवाली, राजेंद्र मार्ग रोड, स्टेशन होते हुए गोल प्याऊ चौराहा, महाराणा टॉकीज, गुलमंडी, हिंदू महासभा कार्यालय, धानमंडी, राधा कृष्ण मंदिर में आरती के बाद तेजाजी चौक पहुंकी। वहां आतिशबाजी के साथ समापन हुआ।