
7 मेडिकल कॉलेजों में विलोपित पदों का विरोध: नर्सेज ने राजमेश डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान नर्सिंग यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में नर्सेज ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में राजमेश के डायरेक्टर नरेश गोयल को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज के पदों को विलोपित करने के आदेश पर कड़ा विरोध जताते हुए बहाली की मांग उठाई है।
इस पर डायरेक्टर नरेश गोयल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आगामी 2 महीने तक इन आदेशों पर पुनर्विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले 2 माह तक इन आदेशों के तहत किसी भी नर्सिंग कर्मी को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।
जिले में ही समायोजन का प्रयास, वेतन भी मिलेगा समय पर
प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा जिले में रिक्त पड़े नर्सिंग पदों सीएमएचओ के अधीन 48 और पीएमओ के अधीन 27 पद पर नर्सेज का समायोजन करने की मांग रखी। गोयल ने आश्वस्त किया कि सभी नर्सेज को जिले में ही पदस्थापित रखने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने कोविड महामारी के दौरान नर्सेज की ओर से की गई उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा की।
Published on:
21 Mar 2026 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
