10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक के कैशियर को धक्का देकर छीना 16 लाख से भरा बैग

आसींद-बदनोर मार्ग पर नाहर मगरा इलाके में गुरुवार दोपहर बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कैशियर से कार में आए दो जने धक्का देकर 16 लाख रुपए से भरा बैग छीन ले गए। कैशियर यह राशि आसींद िस्थत बैंक से बदनोर ला रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले वारदात हुई। कार सवार बदमाश भीम की ओर भाग गए। पुलिस ने भीलवाड़ा, राजसमंद, अजमेर, उदयपुर समेत कई जगह नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया। कैशियर ने लूट का मामला बदनोर थाने में दर्ज कराया।

2 min read
Google source verification

कार्यवाहक थानाप्रभारी रामलाल ने बताया कि गोपालपुरा निवासी धूनाराम भील बदनोर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कैशियर है।

रोजाना की तरह मोटरसाइकिल पर आसींद में बैंक की मुख्य शाखा से नकदी लेने गया। वहां से 16 लाख रुपए बैग में लेकर बाइक से बदनोर लौट रहा था। बैग गाड़ी की टंकी पर रखा था। बदनोर से कुछ दूरी पहले पीछे से कार में दो जने आए। एक व्यक्ति कार चला रहा था जबकि दूसरी पीछे बैठा था। पीछे बैठे व्यक्ति ने धूनाराम को धक्का दिया और टंकी पर रखे बैग को छीन लिया। अचानक धक्का देने से धूनाराम संभल नहीं पाए। गिरते-गिरते बचे। इस दौरान बैग लेकर कार सवार भीम की ओर भाग गए। कैशियर के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। सूचना पर सहाड़ा एएसपी गोवर्धनलाल खटीक, आसींद डीएसपी लक्ष्मणराम भाकरा व बदनोर पुलिस पहुंची। कैशियर से घटनाक्रम की जानकारी लेकर नाकाबंदी कराई।

माना जा रहा परिचित का हाथ
पुलिस का मानना है कि वारदात से पहले रैकी हुई। आसींद में बैंक से लुटेरे पीछे लगे। बदनोर से आठ किमी पहले सूने इलाके में लूट की। पीछे से आए लुटेरों ने कैशियर को संभलने का मौका नहीं दिया। माना जा रहा है कि वारदात के पीछे किसी परिचित का हाथ हो सकता है। उनका पता था कि कैशियर बड़ी रकम लेकर बदनोर जाता है।

गार्ड था ही नहीं
बैंक की कार्यप्रणाली पर घटना ने सवाल खड़े कर दिए।। इतनी बड़ी रकम कैशियर बिना की सुरक्षा के बाइक पर बेखौफ ले जा रहा था। ना सुरक्षाकर्मी साथ था ना ही कोई कार। इसी का लुटेरों को फायदा मिला। सुरक्षा को लेकर सवाल का जवाब देने से बैंक प्रबंधक बचते रहे।