
मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम
भीलवाड़ा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को दो स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में ईरास रोड पर मसाला फैक्ट्री पर मिलावट के संदेह में छापा मारा। यहां बिना लेबल और एक्सपायरी डेट लिखा मसाला तैयार किया जा रहा था। टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में मिर्ची, हल्दी और धनिया जब्त किया। जांच के लिए मसाले के नमूने लिए। इसी तरह गांधीनगर में ऑयल फैक्ट्री पर भी दबिश देकर यहां बिना लेबल और पैकिंग डेट के ऑयल तैयार हो रहा था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेसी जीनगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. घनश्याम चावला और खाद्य निरीक्षक आनंद चौधरी की अगुवाई में टीम अपराह्न बाद ईरास रोड पर ओमप्रकाश आचार्य की देवनारायण मसाला उद्योग फैक्ट्री पहुंची। टीम ने प्लांट की छानबीन की। जो मसाला तैयार किया जा रहा था वहां बिना लेबल था। उस पर एक्सपायरी डेट भी नहीं थी। एेसे में टीम को मिलावट की आशंका हुई। तैयार मिर्ची और हल्दी 1-1 टन तथा 540 किलो धानिया पाउडर को सीज कर दिया।
इस दौरान सीएमएचओ जीनगर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ने भी प्लांट का निरीक्षण किया। नमूने लिए गए। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई गांधीनगर में बंशीलाल शर्मा की गणेश टे्रडिंग कम्पनी पर दबिश दी। यहां भी मिलावट तेल होने के संदेह में बिना ब्रांड के 152 टीन और 458 पैकेट सीज कर दिए। इनकी पैकिंग पर एक्सपायरी डेट भी नहीं लिखी हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई से मचा हड़कंप
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मसाला बेचने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग ने पहली कार्रवाई में ईरास रोड पर मसाला फैक्ट्री पर मिलावट के संदेह में छापा मारा। यहां बिना लेबल और एक्सपायरी डेट लिखा मसाला तैयार किया जा रहा था। टीम ने मसाला जब्त कर जांच के लिए नमूने लिए। इसी तरह गांधीनगर में ऑयल फैक्ट्री पर भी दबिश देकर यहां बिना लेबल और पैकिंग डेट के ऑयल तैयार हो रहा था।
Published on:
03 Oct 2017 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
