बीगोद।
क्षेत्र में तीन दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। इससे रोडवेज भी अछूती नहीं रही। बुधवार को भीलवाड़ा से बूंदी जा रही रोडवेज बस में बारिश हो रही थी। यात्री बारिश से बचने के लिए रोडवेज बस में ही छाता ताने बैठे तो कुछ यात्रियों ने बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहना रखा था।
Read: रक्षाबंधन पर गृहस्वामी गया ससुराल, चोरों ने किया साढ़े तीन लाख का माल पार
जानकारी के अनुसार खस्ताहाल रोडवेज बसों की छतें टपक रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। भीलवाड़ा बूंदी मार्ग पर बुधवार को रोडवेज बस में छत टपक रही थी। जिससे बस के अंदर बैठे यात्री बारिश से बचने का जतन करते दिखाई दिए। कई यात्रियों का समान ही भीग गया।
Read: टापू बना प्रतापपुरा का विद्यालय
कुछ यात्रियों ने सीट पर छाता तानकर बारिश से बचाव किया तो कुछ ने रेनकोट पहन बारिश से बचाव किया। बस में पानी भरा तो सीटे गीली थी। ग्रामीणाेें ने कंंडम रोडवेेज बसों को मार्ग से हटाने की मांंग की हैै।