
कोटा जंक्शन का नजारा (फोटो: पत्रिका)
Railway Modern Staff Quarters In Kota: कोटा रेल मंडल ने रेलवे भूमि के स्मार्ट एवं उत्पादक उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) और कोटा रेल मंडल के संयुक्त प्रयास से शहर स्थित वर्कशॉप एवं लोको कॉलोनी की लगभग 1.5 लाख वर्गमीटर भूमि का वाणिज्यिक उपयोग किया जाएगा। इस पहल से रेलवे को दीर्घकालिक राजस्व प्राप्त होगा, साथ ही कर्मचारियों को आधुनिक एवं सुविधा सम्पन्न आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि परियोजना में रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल अपनाया गया है, जिससे वित्तीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। वाणिज्यिक विकास से प्राप्त आय से ही कॉलोनी का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे रेलवे को अलग से कोई व्यय नहीं करना पड़ेगा और परियोजना आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी रहेगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद डेवलपर की ओर से टाइप-सैकंड, थर्ड और फोर्थ श्रेणी के 300 आधुनिक, सुविधासंपन्न स्टाफ क्वार्टर्स कोटा मंडल को सौंपे जाएंगे, जिनमें सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि नई कॉलोनी में सड़क नेटवर्क, पार्किंग, जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत व्यवस्था, हरित क्षेत्र और खेल सुविधाओं का समुचित एवं आधुनिक प्रावधान किया जाएगा। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समयसीमा के भीतर क्रियान्वित किया जाएगा और आरएलडीए की ओर से निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं, जिनकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
कोटा रेल मंडल और आरएलडीए की इस संयुक्त पहल से वर्कशॉप कॉलोनी का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत 1.5 लाख वर्गमीटर रेलवे भूमि का वाणिज्यिक उपयोग होगा और 300 आधुनिक क्वार्टर्स का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदाएं पहले ही आमंत्रित की जा चुकी हैं।
Published on:
13 Apr 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
