11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: 25 हजार पदोन्नतियां जल्द, फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मदन दिलावर

Education and Panchayati Raj Minister: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंचायती राज विभाग में नौकरी करने वालों के खिलाफ एसओजी बारीकी से जांच कर रही है और ऐसे कार्मिकों पर जल्द सख्त कार्रवाई होगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 11, 2026

Madan Dilawar

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (फोटो-पत्रिका)

Panchayati Raj Department: फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंचायती राज विभाग में नौकरी करने वालों के खिलाफ एसओजी बारीकी से जांच कर रही है। ऐसे कार्मिकों को जल्द ही घर भेजने का काम किया जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। ये बात शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री पद का कार्यभार संभालते ही शिक्षा और पंचायती राज विभाग में पेंडिंग पड़ी विभागीय पदोन्नति की और शिक्षा विभाग में अब तक 50 हजार से अधिक विभागीय पदोन्नति की गई।

संस्कृत शिक्षा विभाग में सभी संवर्गों की पदोन्नतियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा शेष 25 हजार पदोन्नतियां जल्द होने जा रही हैं। पंचायती राज विभाग में भी पदोन्नति हो रही हैं। मंत्रालय कर्मचारियों की अभी हाल ही 750 पदोन्नतियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग में कैडर रिव्यू करने के लिए वे जयपुर पहुंचकर निर्देश देंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

मन्दरगढ़ गांव को पर्यटन स्थल के रूप में करो विकसित

मंत्री दिलावर ने दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में हाल ही निकाली गई पदयात्रा की पालना रिपोर्ट पर कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने डोलिया ग्राम पंचायत के मंदर गढ़ गांव को पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं राजस्थान के पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मंदरगढ़ में छठी शताब्दी के लगभग 150 प्राचीन मंदिर हैं और यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उन्होंने पर्यटन विभाग, देवस्थान विभाग, पुरातत्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को एक साथ मंदर गढ़ का निरीक्षण कर इसके विकास की प्लानिंग तैयार करने को कहा। उन्होंने वाटरशेड विभाग के अधिकारियों को मंदर गढ़ में जल संरचनाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

जन समस्याओं का समयबद्ध करें निस्तारण

मंत्री दिलावर ने मुक्तिधाम विकास, बिजली, पानी की समस्याओं, खेल मैदानों, सड़कों और नालियों से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा स्कूलों एवं श्मशान के लिए पट्टों के आवंटन प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने घुमन्तु लोगों को चिन्हित कर उनके पहचान पत्र बनाने और पट्टे देने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही रहने के स्पष्ट निर्देश दिए।