भीलवाड़ा. जिले में कांग्रेस ने जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर व मांडलगढ़ विधायक विवेक धाकड़ को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है, धाकड़ दस माह पूर्व ही मांडलगढ़ उपचुनाव में जीत कर आए है। ये सीट पहले भाजपा के खाते में थी। जबकि गुर्जर को लगतार तीसरी बार पार्टी ने जहाजपुर से प्रत्याशी घोषित किया है। वही कांग्रेस ने शाहपुरा आरक्षित सीट से पूर्व विधायक महावीर मोची पर दांव लगाया है। मोची पूर्व में दो बार चुनाव लड़ चुके है। सहाड़ा से पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी को लगातार तीसरी बार विश्वास जताया है।