6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : लंबे इंतज़ार के बाद आई कांग्रेस की पहली सूची, मदेरणा की पोती समेत 19 महिलाओं को मिला टिकट

Rajasthan Election 2018 : लंबे इंतज़ार के बाद आई कांग्रेस की पहली सूची, मदेरणा की पोती समेत 19 महिलाओं को मिला टिकट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 1:20 AM IST

congress

congress

जयपुर ।

राजस्थान में चल रही कांग्रेस की सूची के लंबे इंतज़ार के बाद गुरुवार देर रात को कांग्रेस ने 152 नाम की सूची जारी की। तीन दिन की जिद्दोजहद के बाद गुरुवार देर रात
जारी हुई पहली सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी, रामेश्वर डूडी के नाम शामिल है।

सूची में गहलोत अपनी पहले वाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, वहीं सचिन पायलट टोंक से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पायलट पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस की 152 नामों की पहली सूची में 19 महिलाएं भी शामिल हैं।

इन 19 महिलाओं को मिला टिकट

सोजत - शोभा सोलंकी

ओसियां - दिव्या मदेरणा

जोधपुर - मनीषा पवार

जालोर - मंजू मेघवाल

चौरासी - मंजुला देवी

गढ़ी - कांता भील

रायसिंहनगर - सोना देवी

संगरिया - शबनम गोदारा

सादुलपुर - कृष्णा पूनिया

मंडावा - रीता कुमारी चौधरी

कोटा साउथ - राखी गौतम

किशनगंज - निर्मला सहरिया

बगरू - गंगा देवी

बानसूर - शकुंतला रावत

सीकरी - ममता भूपेश

बामनवास - इंदिरा मीणा

जायल - मंजू मेघवाल

उदयपुर -गिरिजा व्यास

पुष्कर- नसीम अख्तर इंसाफ


वहीं विश्वेन्द्र सिंह के टिकट पर फिलहाल संशय बरकरार है। इसी के साथ भरतपुर के राजाखेड़ा से प्रध्य्मुन सिंह के टिकट पर भी अभी संशय है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उदयपुर की झाड़ोल सीट से हीरा लाल की जगह सुनील भजत को टिकट दिया गया है। साथ ही टोडाभीम से घनश्याम की जगह दर्शन सिंह गुर्जर को टिकट दिया गया है।