मौजूदा अजमेर सांसद डॉ. रघु शर्मा को केकड़ी, पुष्कर से पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, अजमेर उत्तर से महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर दक्षिण से हेमंत भाटी को टिकट दिया गया है। नसीराबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गोविंद सिंह गुर्जर के परिवार के सदस्य और मौजूदा विधायक रामनारायण चौधरी को फिर मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने केवल किशनगढ़ सीट पर फिलहाल कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है