
शाहपुरा से कैलाश मेघवाल का टिकट काटा, बैरवा को मौका
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जारी तीसरी सूची में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से लालाराम बैरवा को टिकट दिया गया है। अब तक वर्तमान विधायक कैलाश मेघवाल को टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। विधायक कैलाश मेघवाल का टिकट कटने का मुख्य कारण पिछले दिनों उनकी ओर से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ दिया गया बयान है। उस बयान के बाद मेघवाल को पार्टी से निलम्बित कर दिया गया था। उसके बाद कई दिनों की खामोशी के साथ यह कयास भी थे कि कैलाश मेघवाल की पुन: एंट्री हो सकती है। लेकिन गुरुवार को भाजपा की सूची जारी हुई तो इन कयासों पर विराम लग गया। सूची के अनुसार भाजपा ने बैंगू विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही कपासन की सीट पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर को फिर से मौका दिया है।
भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी
-58 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर
-सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ लड़ेगे चुनाव
-शाहपुरा (अजा.) से लालाराम बैरवा
-बैंगू से डॉ. सुरेश धाकड़
-कपासन (अजा.) से अर्जुनलाल जीनगर
-मारवाड़ जंक्शन से केसाराम चौधरी
-भीनमाल से पूराराम चौधरी
-रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल
- अटरू (अजा.) से सारिका सिंह
-अंता से कंवर लाल
-रामगंजमंडी (अजा.) से मदन दिलावर
-केशवरायपाटन (अजा.) से चंद्रकांता मेघवाल
-हिंडोली से प्रभुलाल सैनी
-लाडपुरा से कल्पना देवी
-करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी
-खाजूवार से विश्वनाथ मेघवाल
Published on:
02 Nov 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
