18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीम गए गरीब का निवाला, 8892 किलो गेहूं व 1929 लीटर केरोसिन गायब

एक डीलर ने वार्ड के हजारों लोगों के कोटे के 8 हजार 892 किलो गेहूं गायब कर दिए, 1629 लीटर केरोसिन भी दूसरों को बेच दिया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara, Ration scandal in bhilwara, latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara, bhilwara latest hindi news

जीम गए गरीब का निवाला, 8892 किलो गेहूं व 1929 लीटर केरोसिन गायब


भीलवाड़ा।
गरीब के निवाले पर फिर से डाका डला है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों के लिए भेजे राशन के गेहूं को डीलर ही डकार गए। एेसा ही बड़ा राशन घोटाला शहर 46 में सामने आया है। एक डीलर ने वार्ड के हजारों लोगों के कोटे के 8 हजार 892 किलो गेहूं गायब कर दिए। शहर के लोग दुकान पर गेहूं लेने जाते रहे, पर वहां 88 बोरी गेहूं गायब कर दिए। 1629 लीटर केरोसिन भी दूसरों को बेच दिया। बड़ा गबन सामने आने पर अब रसद विभाग ने डीलर महेंद्र कुमार का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

PIC : फार्म जमा कराने की मशक्कत के बीच दो पल सेल्फी के

गायब किया पूरे माह का राशन
वार्ड नंबर 46 में राशन डीलर ने अक्टूबर का राशन गायब कर दिया। उपभोक्ता चक्कर लगाते रहे पर किसी ने सुनी। बाद में जांच हुई तो खुलासा हुआ कि गरीबों के हिस्से का 1629 लीटर केरोसिन भी स्टॉक में कम है।

READ: खेत में मिली नवजात ने हारी जिंदगी की जंग

अफसरों को भनक, कोई कार्रवाई नहींं
खास बात ये है कि शहर में भी ये खेल हो रहा है। अधिकांश मामलों की अफसरों को पहले से भनक रहती है। वार्ड के लोगों ने जब शिकायत की तो इसकी जांच हुई। इस तरह की शिकायतें और भी राशन डीलर की आई हुई है, लेकिन उनमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में हुए इस राशन गबन के मामले में अब उस राशन डीलर की जगह अस्थाई लाइसेंस दिया जा रहा है।

जिले में और भी कई मामले
जिला परिषद सदस्य प्रभुलाल खटीक ने बनेड़ा क्षेत्र के कजलोदिया राशन डीलर दामोदर गुर्जर की शिकायत की। इसमें जांच हुई। इसे हटाकर बंशीलाल खटीक चमनपुरा को लाइसेंस दिया गया। भीलवाड़ा जिले में ऐसे कई राशन डीलर हैं, जो खाद्य सुरक्षा योजना में मिलने वाले गरीब के गेहूं और केरोसिन में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। गत दिनों मांडलगढ़ में सरकार आई थी। उस समय कुछ लोगों ने राशन में गड़बड़ी की शिकायत की। इसके बाद यहां अफसर भी लगाया गया लेकिन उच्च स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


पर्ची ही गायब
विभाग ऑनलाइन निगरानी करता है पर उसकी ढिलाई से इस डीलर के पोस मशीन की पर्ची भी नहीं मिली। आशंका है,पहले भी गड़बड़ी हुई। प्रवर्तन निरीक्षक सुदर्शन कुमार केपी ने जांच की है। डीलर ने जांच के लिए स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिया।

डीलर महेंद्र ने नहीं किया राशन वितरित
शहर में वार्ड नंबर 46 के राशन डीलर महेंद्रकुमार के खिलाफ शिकायत मिली। इसकी जांच हुई। इसमें 8 हजार 892 किलो गेहूं व 1629 लीटर केरोसिन कम मिला है। अक्टूबर में उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं किया। इस मामले में लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
महावीरप्रसाद नायक, जिला रसद अधिकारी

विस्तृत जांच कराएंगे
जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के गेहूं में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही है। इसकी विस्तृत जांच कराएंगे। इसमें जो भी दोषी है उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।
मुक्तानंद अग्रवाल, कलक्टर