22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, लौटे काम पर

भीलवाड़ा. आरवीआएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की समय पर वेतन व हॉस्टल आवंटन की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार को लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल के तीसरे दिन डॉक्टरों ने जयपुर में राजमेस अधिकारियों से दूरभाष पर और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह व कलक्टर नमित मेहता के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद राजमेस अधिकारियों व कलक्टर के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टर्स को लिखित में आश्वासन दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Lokesh soni

•

Updated: 3 Aug 2024, 7:49 PM IST

- हॉस्टल व वेतन का मिला लिखित में आश्वासन- पिछले तीन दिनों से कर रहे थे हड़ताल

भीलवाड़ा. आरवीआएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की समय पर वेतन व हॉस्टल आवंटन की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार को लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल के तीसरे दिन डॉक्टरों ने जयपुर में राजमेस अधिकारियों से दूरभाष पर और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह व कलक्टर नमित मेहता के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद राजमेस अधिकारियों व कलक्टर के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टर्स को लिखित में आश्वासन दिया। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रिंसिपल से मिले लिखित आश्वासन में स्टाईपेंड सैलरी का पूर्ण भुगतान 15 दिन में करने और महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में उनके लिए बनाया गया हॉस्टल 10 दिन में आवंटन करने की बात कही गई। इसके अलावा सामूहिक अवकाश के दौरान डीएनबी रेजिडेन्ट्स के अवकाश को उनके संबंधित विभागाध्यक्ष को आवेदन करने पर आकस्मिक अवकाश/डे-ऑफ सी.एल में समायोजित कर दिया जाएगा। सभी रेजीडेन्ट्स डाक्टर्स के लिए वातानुकुलित आरडीए हॉल व लाईब्रेरी अस्पताल में एक माह में उपलब्ध करवाई जाएगी। आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल समाप्त कर दी। शनिवार सुबह 8 बजे सभी चिकित्सक एमजीएच के विभिन्न विभागों में सेवा दे। वार्ता में डॉ. तेजाराम गहलोत, डॉ. सरदारमल डॉ. मंयक शर्मा, डॉ. कृति गुप्ता, डॉ. राजेश, डॉ. संजय शर्मा, अभिषेक पालीवाल आदि रेजिडेंट शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग