27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रेलर ने कुचला

गुलाबपुरा-भीम मार्ग पर रघुनाथपुरा के निकट शनिवार तड़के सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara

गुलाबपुरा-भीम मार्ग पर रघुनाथपुरा के निकट शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रेलर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़

ब्राह्मणों की सरेरी।
गुलाबपुरा-भीम मार्ग पर रघुनाथपुरा के निकट शनिवार तड़के सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रेलर ने कुचल दिया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे के बाद आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसींद थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

READ: क्रिकेट पर करोड़ों का सट्टा पकड़ा, पिता पुत्र समेत चार को धरा

पुलिस के अनुसार श्रवण देवी गुर्जर सडक किनारे खड़ी हुई थी। इस दौरान तड़के साढ़े पांच बजे तेज गति से आए से ट्रेलर चालक ने चपेट में ले लिया। इससे कुचलने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को आसींद स्थित मोर्चरी में रखवाया।

READ: आसीन्द रायमाताजी मंदिर पर देवस्थान विभाग मना रहा नवरात्र उत्सव

एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेस, ग्रामीणों ने जताया रोष
दुर्घटना करीब सुबह 5:30 बजे हुई। इसकी सूचना दिए जाने के एक घंटे बाद मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। हादसे के बाद एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया। बाद में शव को आसींद लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चिलेश्वर गांव में आपसी विवाद में चार घायल

करेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के चिलेश्वर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे आपसी विवाद के चलते 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें करेड़ा चिकित्सालय लाया गया। जहां चारों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार चिलेश्वर निवासी अजीज खां, गुड्डी, पीरु खां, सद्दाम हुसैन आपसी विवाद के दौरान घायल हो गए। जिन्हें करेड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गम्भीर रुप से घायल अजीज खां की हालत अधिक ख़राब होने पर भीलवाड़ा रैफर किया गया। अजीज खां के एक पैर में फ्रेक्चार व सिर में 30 टांके आए हैं।