5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गागेड़ा के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पिता—पुत्री व ससुर की मौत, तीन घायल

विजयनगर लौट रहे एक परिवार की कार गागेड़ा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

नाकोडा भैरुजी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विजयनगर लौट रहे एक परिवार की कार गागेड़ा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

गुलाबपुरा।

नाकोडा भैरुजी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विजयनगर लौट रहे एक परिवार की कार गागेड़ा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ढाई साल वर्षीय मासूम ने बिजयनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं तीन गंभीर घायल है जिनका विजयनगर के चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

READ: ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, केबिन फूंकी

जानकारी के अनुसार विजयनगर का एक परिवार आसींद क्षेत्र में नाकोडा भैरुजी के स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सोमवार सुबह यह परिवार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अलग-अलग वाहनों से विजयनगर के लिए रवाना हुआ। इनमें से एक कार गागेड़ा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में विजय नगर निवासी वीरेंद्र पुत्र राजेंद्र पोखरना, इनके ससुर पुखराज पुत्र माणक जैन की मौके पर ही मौत हो गई।

READ: खदान में डम्पर से कुचलकर ठेकेदार की मौत, हत्या की आशंका पर परिजनों का पांच घण्टे हंगामा

वहीं वीरेंद्र की पत्नी ज्योति, इनका बेटा दिनेश, बेटी जीनेसा, सास लीला, अतुल पुत्र राजेंद्र जैन घायल हो गए। इनमें से ढाई वर्षीय जिनेसा व बालक दिनेश को विजयनगर जबकि ज्योति, लीला व अतुल को अजमेर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जिनेसा ने बिजयनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से विजयनगर में शोक की लहर छा गई।

READ: एस्कॉर्ट कर रहे दो जने गिरफ्तार, पीछे आ रही कार से 117 किलो डोडा चूरा बरामद

हादसे के बाद मचा मचा हा हाकार
सोमवार सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। घायलों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मदद को दौड़े। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को विजयनगर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से तीन जनों को अजमेर रैफर किया गया।