5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खदान में डम्पर से कुचलकर ठेकेदार की मौत, हत्या की आशंका पर परिजनों का पांच घण्टे हंगामा

घाघरघाटी स्थित खदान पर रविवार दोपहर को डम्पर से कुचल कर ठेकेदार की मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

कस्बे के घाघरघाटी स्थित खदान पर रविवार दोपहर को डम्पर से कुचल कर ठेकेदार की मौत हो गई।

दौलतगढ़।

कस्बे के घाघरघाटी स्थित खदान पर रविवार दोपहर को डम्पर से कुचल कर ठेकेदार की मौत हो गई। परिजनों ने खदान मालिक और वाहन चालक पर रंजिश के चलते षड़यंत्र पूर्वक हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर हंगामा कर दिया। इससे माहौल गरमा गया। पांच घण्टे समझाइश के बाद रात में शव को आसींद स्थित मोर्चरी में रखया गया।

READ: कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढही, महिला श्रमिक की मौत

जानकारी के अनुसार कोटपूतली क्षत्र के ठोरड़ा गांव निवासी सुल्तानसिंह (55) ने दौलतगढ़ के निकट घाघरघाटी में खदान ठेके पर ले रखी है। रविवार को सुल्तान खदान के निकट खड़ा था। इस दौरान वहां काम कर रहे डम्पर की चपेट में आ गया। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर आसींद पुलिस भी वहां पहुंच गई। मृतक का भाई शीशराम भी वहां पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि सुल्तान ने ठेके पर खदान ले रखी थी। खदान मालिक से लाखों रुपए बकाया चल रहे थे। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुल्तान की षड़यंत्र पूर्वक हत्या करवा दी गई। ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। माहौल बिगडऩे पर आसींद कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक वृद्धिचंद गुर्जर व आसींद थानाधिकारी राजकुमार नायक वहां पहुंचे।

READ: एमजी अस्पताल में स्टाफ के व्यवहार से संतुष्ट नहीं जनता, मरीजों पर किए मोबाइल सर्वे में हुआ खुलासा

समझाइश के प्रयास किए, लेकिन परिजन आरोपितों के खिलाफ हत्या में मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी पर अड़ गए। मामले की जानकारी पर समाजसेवी तेजवीर सिंह, मनसुख गुर्जर वहां पहुंच गए। उचित कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर पांच घण्टे बाद शव को उठाने दिया गया। उसके बाद आसींद अस्पताल में शव रखवाया गया। देर रात तक थाने पर कोई रिपोर्ट नहीं दी गई थी।