जहाजपुर मार्ग पर कादीसहना के निकट डाक पार्सल कंटेनर की टक्कर से शनिवार को मोटरसाइकिल सवार की कुचलने से मौत हो गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। उसे शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया।वहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर शाहपुरा थाने पहुंच गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।