बिजौलियां. क्षेत्र के खड़ीपुर खनन क्षेत्र में गुरुवार को एक डम्पर से कूदने से खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार, खड़ीपुर खनन क्षेत्र में मंगरदे (मांडलगढ़) निवासी दिलखुश मीणा (२५) डम्पर पर खलासी का काम करता है। डम्पर से मिट्टी खाली कर रहा था। इस दौरान डम्पर खिसकने लगा। दबने के भय से वह कूद गया। सिर में गम्भीर चोट लगने से उसे कोटा ले जाया गया। वहां उसकी मृत्यु हो गई।