7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन दुभर

ऊपरमाल क्षेत्र के बिजोलिया पंचायत समिति की सड़कें जर्जर व टूटी होने से आवागमन दुभर हो रहा है

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Road dameg in bhiwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara new in hindi

भीलवाड़ा जिले के ऊपमाल क्षेत्र के बिजोलिया पंचायत समिति की सड़कें जर्जर व टूटी होने से आवागमन दुभर हो रहा है।

भीलवाड़ा।

जिले के ऊपरमाल क्षेत्र के बिजोलिया पंचायत समिति की सड़कें जर्जर व टूटी होने से आवागमन दुभर हो रहा है। सलावटिया से तिलस्वा महादेव, कास्या से राणाजी गुड्डा तक,बिजाौलियां पंचायत समिति से मकरेड़ी व गोपालपुरा पंचायत तक , तिलस्वा से घाटे तक सभी सड़के पूरी तरह टूट चुकी है। सड़कों की दशा इतनी क्षतिग्रस्त है कि उन पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।

READ: देशभक्ति के तरानों और वंदे मातरम् की ध्‍ाुुन पर गूंजा जयघोष

सड़कों पर पेचवर्किंग नहीं होने से एक से 2 फीट तक खड़े हो चुके हैं। बारिश होने से इन खडड़ों में से पानी भरा रहने से इधर से निकलने वाले खासकर अनजान वाहन धारक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। सार्वजनिक निर्माण विभाग व प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में ध्यान नहीं देने के कारण कहीं जगह सड़क का नामोनिशान भी नहीं है। इसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है। श्रीतिलस्वा महादेव से हजारों की संख्या में लोग पैदल.पैदल या वाहन द्वारा पहुंचते हैं। क्षेत्र में सेंड स्टोन की खदानें होने से इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन भी होता। इसके चलते यहां से निकलने वाले यात्री जान जोखिम में लेकर निकल रहे हैं। इस संबंध मे राणाजी गुड़ा सरपंच गोपाल बैरागी, कासया सरपंच मनोज जैन, मकरेड़ी सरपंच पंकज गांग ने बताया कि बिजोलिया पंचायत समिति को जोडऩे वाली सभी सड़कें खराब स्थिति में है। करीब-करीब सभी सड़कें पेचवर्र्किंग के अभाव में टूट चुकी है।

READ: मरीज की मौत पर परिजनों का दूसरे दिन भी हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

गौरतलब है कि क्षेत्र के कई गांव में बदहाल सड़कें ठीक नही होने से लोग विधानसभा उपचुनाव में बहिष्कार की चेतावनी भी देने लगे है। लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो वे मतदान में शामिल नहीं होंगे। काछोला क्षेत्र में तो लोगों ने इस बारे में ज्ञापन देकर भी चेता दिया है। इधर, प्रशासन मानसून की विदाई के बाद सडकों की दशा सुधारने का आश्वासन दे रहा है। लोगों ने क्षेत्र में सड़कों की दशा नहीं सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।