
नेहरू रोड स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीज की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया
भीलवाड़ा।
नेहरू रोड स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीज की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे वहां माहौल गरमा गया। बुधवार रात को पुलिस ने मौके पहुंची समझाइश कर शव को मोर्चरी रखवा दिया था। गुरुवार सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं उठाया तथा निजी चिकित्सालय पहुंच हंगामा करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी शंकर खटीक (50) को गत 6 सितम्बर को हालत बिगडऩे पर रामस्नेही चिकित्सालय के न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। वहां न्यूरो सर्जन राजेन्द्र धारीवाल ने ऑपरेशन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सफल नहीं होने पर दुबारा से ऑपरेशन किया गया। इस बीच बुधवार को शंकर की मौत हो गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग और परिजन अस्पताल में जमा हो गए थे । इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था । इससे माहौल गरमाने पर सीआई वर्मा और आरएसी के जाप्ते को वहां भेजा गया था।
READ: सांस में तकलीफ पर नवजात अजमेर रैफर, मुकदमा दर्ज कराने के दिए आदेश
करीब दो घण्टे चली समझाइश के बाद मृतक के बेटे विकास ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने समझाइश करके शव को मोर्चरी में भिजवाया था । सुबह मोर्चरी के बाहर परिजनों व समाज के लोगों ने शव नहीं उठाया तथा रामस्नेही चिकित्सालय पहुंच हंगामा करने लगे। परिजन डॉक्टरों पर आॅपरेशन के दौरान उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र त्यागी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाया। करीब दो घण्टे चली समझाइश के बाद परिजनों ने शव को उठाया।
Published on:
21 Sept 2017 01:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
