
Saffron flag hoisted in the city, procession taken out
ध्वल वस्त्रों में पुरुषों के सिर पर सजा भगवा साफा। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं। हाथों में लहराता भगवा झंडा। बैंडबाजों व डीजे की धुन पर नृत्य करते बच्चे, पुरुष व महिलाएं। जय श्रीराम, महात्मा ज्योति बा फुले की जय गूंजते जयकारे। लगभग डेढ़ किमी लंबाई। यह दृश्य था समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर भीलवाड़ा शहर में निकली शोभायात्रा का। माली समाज ने फुले जयंती धूमधाम से मनाई। सुबह श्री गेस्ट हाउस चौराहा पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा नेहरू रोड स्थित मालियों के नोहरे से प्रारंभ हुई। महात्मा ज्योति बा फुले व सावित्री बाई फुले की आकर्षक झांकी भी साथ थी। शोभायात्रा श्री शंकर अंपायर होते हुए बुर्ज कोर्ट के पास से माणिक्य नगर माली खेड़ा, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र चौराहा, छीपा बिल्डिंग, महिला आश्रम मालीखेडा, श्री गेस्ट हाउस चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल होते हुए शोभायात्रा पुन: मालियों के नोहरे में पहुंची। यहां समापन हुआ। इसके बाद समाज का सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
महात्मा फूले के विचार आज के दौर में प्रासंगिक
फूले सेवा संस्थान एवं माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने कहा कि भारत के महान सामाजिक पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फूले के विचार और उनका दृष्टिकोण आज के इस दौर में भी प्रासंगिक है। विचार गोष्ठी से पूर्व फूले के अनुयायियों ने फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। माली सैनी महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली, जिलाअध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, जिला मंत्री मुरलीधर सैनी, सैनी कर्मचारी संस्था अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल माली, उपाध्यक्ष रामायण कच्छावा आदि मौजूद रहे।
Published on:
12 Apr 2025 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
