
Sarpanch and Chairman Village Board BJP Audio Viral in bhilwara
सहाड़ा।
सहाड़ा भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लादूलाल महता व महेन्द्रगढ़ सरपंच रामधन सोमाणी के बीच फोन पर बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें विधायक मद से होने वाले विकास कार्यो की एवज में कमीशन लेने की बातचीत है। इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद भाजपा में हडकम्प मच गया। इस ऑडियो में एक व्यक्ति विधायक बीएल चौधरी के नाम से कमीशन मांग रहा है। विधायक मद से चार लाख का विकास काम स्वीकृत कराने के लिए चालीस हजार यानी दस प्रतिशत राशि देने की बात सामने आ रही है।
सहाड़ा विधायक चौधरी का कहना है कि यह सब व्यर्थ की बात है, यह सब सहाड़ा प्रधान कमलेश चौधरी (डॉ.रतनलाल जाट के पुत्र और विधायक के भतीजे) करवा रहे हैं। फिर भी ऐसा है तो में पूरे मामले की जांच करूंगा। वही सहाड़ा प्रधान कमलेश चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण से मेरा कोई लेना देना नहीं है। दो वर्ष पूर्व उक्त सरपंच को साथ में ले कर उदयपुर गया और विधायक को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने मामले को स्वयं देखने का आश्वासन दिया। राशि स्वीकृत नहीं होने से सरपंच ने कमीशन का आरोप लगाया।
सहाड़ा भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लादू लाल महता ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद व आधारहीन है। एक व्यक्ति महत्वाकांक्षा पाले विधायक की दौड़ मे होने से सहाड़ा भाजपा से विधायक का टिकिट लाने का सपना देख रहा है। वही व्यक्ति षडय़ंत्र रच रहा है। निजी सहायक को बीच में लाकर एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ विधायक की छवि खराब करने का प्रयास करता रहा है।
विधायक के भाई पूर्व मंत्री रतनलाल जाट ने बताया कि मैं तो मीटिंग मे था। इस प्रकरण की मुझे कोई जानकारी नहीं है और इस संदर्भ में मेरी किसी से कोई बात नही हुई है। आरोप लगाने वाला महेन्द्रगढ़ सरपंच रामधन सोमाणी का कहना है कि मेरे को अगर पहले बताते कि पार्टी कार्यक्र म के लिए रुपए ले रहे हैं तो में नही देता मे पहले से ही दुखी हूं। रुपए भी ले लेते है और काम भी नही करते। वर्ष 2016 मे पैसा दिया 16 व 17 का बजट भी समाप्त हो गया, मुझे पैसा नहीं मिला। सहाड़ा प्रधान कमलेश चौधरी का इससे कोई लेना देना नहीं है।
Published on:
04 Aug 2018 09:53 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
