
Satish Poonia liked Bhilwara BJP office
Satish Poonia liked Bhilwara BJP office
भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को भीलवाड़ा आए। यहां भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मिले। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता परिश्रम की पूंजी पार्टी को मजबूत करने में लगाएं। पार्टी को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं मजबूत बनाएं, इसलिए सभी कार्यकर्ता को आजीवन समर्पण निधि अभियान में सहभागिता निभानी होनी होगी। पूनिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सशक्त मंडल अभियान में बूथ स्तर तक समिति का गठन हो।
पूनिया पहली बार भाजपा कार्यालय के नए भवन में आए। यहां भवन निर्माण कार्य की सराहना की और कहा कि जिले में भाजपा की मजबूती का अहसास इस भवन को देख कर लगाया जा सकता है।
सशक्त मंडल अभियान बनेगा आधार
जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत भाजपा और अधिक मजबूत होगी। समर्पण निधि अभियान में जिले की सभी विधानसभाओं में सबके सहयोग से ऐतिहासिक कार्य करेंगे। कालू लाल गुर्जर एवं विधायक वि_लशंकर अवस्थी ने कहा कि आजीवन समर्पण निधि के तहत सबके सहयोग से पूरे प्रदेश में जिला प्रथम रहेगा। विधायक गोपाल खंडेलवाल, जब्बर सिंह सांखला व गोपी मीणा के अलावा डॉ. रतनलाल जाट, जिला प्रमुख बरजी बाई भील, सभापति राकेश पाठक, कैलाश जीनगर, कैलाश सोनी व राजकुमार आंचलिया व महेन्द्र मीणा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व पूनिया सुभाषनगर में सांसद सुभाष बहेडिय़ा के आवास पहुंचे। यहां बहेडिय़ा के बड़े भाई के निधन पर शोक जताया और परिवार को ढांढ़स बंधाया।
लगाई कमल पट्टिका
पूनिया ने अभियान के तहत भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र मीणा के सुभाषनगर आवास पर कमल पट्टी का लगाई। मीणा व मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैतान मीणा ने पूनिया का अभिनंदन किया। तेली, जिला प्रमुख भील,महामंत्री वेद प्रकाश खटीक, बाबूलाल टाक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंत्री नंदलाल गुर्जर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन, योगेंद्र सिंह छापडेल,सूरज सिंह राठौड़ व शक्ति सिंह राणावत व मदन लाल शर्मा आदि के साथ पूनिया ने चर्चा की।
Published on:
21 Jan 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
