4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली बच्चे हॉकी में दिखाएंगे कमाल

राजस्थान में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूली विद्यार्थियों की सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का पंचाग जारी किया है। skoolee bachche hokee mein dikhaenge kamaal

less than 1 minute read
Google source verification
स्कूली बच्चे हॉकी में दिखाएंगे कमाल

स्कूली बच्चे हॉकी में दिखाएंगे कमाल

राजस्थान के शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूली विद्यार्थियों की सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का पंचाग जारी किया है। यह प्रतियोगिता 25 सितंबर को जिला स्तर पर शुरू होगी। इसके बाद राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशक की ओर से पंचांग जारी किया है। प्रतियोगिता में 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भगवान महावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमाज पाली में होगी।

यह रहेगी प्रतियोगिता की शर्तें

जिला स्तर पर विजेता टीम ही राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला स्तर पर विजेता टीम के जिन खिलाडि़यों ने इस प्रतियोगिता सत्र में भाग लिया है, वे ही खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता सत्र में खिलाडिय़ों का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए छात्र की आयु 15 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। खिलाडिय़ों का दैनिक भत्ता आदि समस्त व्यय अन्य विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की भांति नियमानुसार छात्र कोष से वहन किए जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई बजट आवंटित नहीं किया जाएगा।

यह रहेगा प्रतियोगिता का कलेंडर

प्रतियोगिता का स्तर तिथि
जिला स्तर प्रतियोगिता 25 से 26 सितंबर
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 22 अक्टूबर