
Search at three locations of iron and steel dealer in bhilwara
भीलवाड़ा।
Central CGST Department केन्द्रीय सीजीएसटी विभाग ने गुलाबपुरा में आयरन व स्टील व्यापारी के कार्यालय, गोदाम व घर पर सर्च किया। प्रारम्भिक जांच में साढ़े सात लाख से अधिक की कर चोरी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने अपराध स्वीकार करते हुए कर व टैक्स के रूप में आधी राशि जमा करवा दी। शेष राशि के चेक विभाग को सौंपे।
Central CGST Department सहायक आयुक्त अशोककुमार जेठवा ने बताया कि आयरन व स्टील व्यापारी एक था, लेकिन उसने बिना बिल माल मंगवाने के लिए दो फर्म बना रखी थी। शिकायत मिलने पर गुलाबपुरा में तीन स्थानों पर सर्च की गई। गोदाम, कार्यालय व घर एक ही स्थान पर था। जांच के दौरान बैंक खाते, चेकबुक सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। सहायक आयुक्त अशोककुमार जेठवा ने बताया कि बिना बिल व ई-वे बिल के माल की खरीद व बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दस्तावेज की जांच की जा रही है।
Published on:
15 Nov 2019 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
