6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या फैसले का दूसरा दिन: स्थिति सामान्य, आज सुबह बहाल होगी इंटरनेट सेवा

शहर एवं जिले में रविवार दूसरे दिन भी इंटरनेट बंद रहा। इंटरनेट सेवा सोमवार सुबह 10 बजे शुरू कर दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Mahesh Kumar Ojha

•

Updated: 11 Nov 2019, 1:46 AM IST

second day of Ayodhya judgment in bhilwara

second day of Ayodhya judgment in bhilwara

भीलवाड़ा.

शहर एवं जिले में रविवार दूसरे दिन भी इंटरनेट बंद रहा। इंटरनेट सेवा सोमवार सुबह 10 बजे शुरू कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मसले फैसला सुनाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर शनिवार दोपहर इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। इससे ऑनलाइन कारोबार प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पूरी तरह बंद रहने से लोगों को खासी बैचेनी दिखाई दी।

शहर एवं जिले में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। बारावफात पर्व के जलसे के दौरान पुलिस व अद्र्ध सैनिक बल मुस्तैद रहे। जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट व पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। आला अधिकारियों ने विभिन्न संगठनों व समुदायों के लोगों से चर्चा भी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरनेट बंद या चालू करने के सम्बन्ध में सोमवार सुबह समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने आपसी सौहार्द का परिचय देने पर जिले के बाशिन्दों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था में सम्बन्धित विभागों के साथ ही जनता का सहयोग रहा। जिले में सोमवार सुबह दस बजे तक इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी। कलक्टर भट्ट एवं पुलिस अधीक्षक महावर रविवार को बारावफात कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुस्लिम समुदाय ने उनका अभिनन्दन किया।