
मंगरोप में मुआवजे की मांग करे समाजजनों को समझाते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।
मंगरोप।
चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर मण्डपिया चौराहे के निकट रविवार सुबह फैक्ट्री के बाहर चाय की होटल पर युवक का शव मिला। मंगरोप पुलिस ने शव हमीरगढ़ मोर्चरी में रखवाया। वहां राजपूत समाज के लोगों ने मुआवजे की मांग पर चार घण्टे तक प्रदर्शन किया। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाप्रभारी मूलचंद के अनुसार खरूणा निवासी जोरावरसिंह राजपूत मण्डपिया चौराहे स्थित चेयरमैन सूटिंग्स में काम करता था। फैक्ट्री के बाहर चाय की होटल पर रात में सो गया। सुबह मृत मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजन और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी जमा हो गए। फैक्ट्री से मुआवजा दिलाने की मांग कर प्रदर्शन किया। हंगामा हो गया। मामला बढऩे पर थानाप्रभारी मूलचंद व हमीरगढ़ थानाप्रभारी गजराज चौधरी पहुंचे। फैक्ट्री संचालक से वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। पुलिस के अनुसार दस सालों से जोरावरसिंह इसी फैक्ट्री में काम कर रहा था। बारह साल पूर्व उसकी पत्नी का निधन हो गया था। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र है।
खाई में मिला एक सप्ताह पुराना शव, जानवरों ने नोंचा, हत्या की आशंका
भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर कालिरडिया चौराहे के निकट रविवार सुबह खेत के निकट खाई में युवक का एक सप्ताह पुराना शव मिला। शव बुरी तरह सड़ाध मार रहा था। शरीर के कहीं हिस्सों को जानवरों ने नोंच लिया था। कोटड़ी पुलिस ने मौके पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।
थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह के अनुसार कालिरडिया चौराहे के निकट कोटा ? मार्ग से पांच सौ मीटर अंदर खेत के निकट गहरी खाई में बदबू आने पर गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा। शव बुरी तरह शत-विक्षिप्त था। सिंह और हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश मीणा पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। शव गलने और बदबू मारने से पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। शव में कीड़े पड़ गए थे। पैर व हाथ के कुछ हिस्से जानवर खा चुके थे। मौके पर ही चिकित्सक टीम को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की करीब ३० वर्ष उम्र है। उसने जींस-शर्ट पहन रखी है। चिकित्सकों के मुताबिक मृतक का सिर फटा था। माना जा रहा है उसके सिर पर वार किया गया। सिर फटने से मौत हुई। कातिल पहचान छिपाने के लिए शव वहां फेंक गए। पुलिस ने निकट ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
Published on:
01 Oct 2017 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
