
Sindhi society celebrated a great festival in bhilwara
भीलवाड़ा।
सिन्धी समाज की महिलाओं ने सोमवार को हर्षोल्लास से थदड़ी त्यौहार मनाया। समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि समाज की महिलाओं ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर एक दिन पहले रविवार को तरह-तरह के व्यजंन बनाए। चूल्हे पर माता के भोग के लिए व्यजंन बनाए। चूल्हे के आगे जोली फैलाकर माता शीतला की आराधना की तथा ठण्डे जल के छीटे लगाकर चूल्हे को ठंडा किया। महिलाओं ने अपने घरों के बाहर, कुओं पर परिजनों के स्वास्थ व निरोगी काया के लिए शीतला माता को परात में ठंडे दूध, दुब, प्रसाद से ठंडा किया। शीतला माता के लोकगीत भजन गाते हुए शीतला माता की पूजा अर्चना करते हुए शीतला से शीतल रहने की स्तुति कर अपने परिजनों के स्वास्थ, निरोगी काया, व्यापार में बरकत व कोरोना संक्रमण से निजात मिले इसे लेकर जोली फैलाकर पल्लव व अरदास की। मिठठी मानी, बेसन जी कोकी, सिलोनी, दाल पकवान, सतपुड़ा, सना पकोड़ा, पुला पटाटा, कड़ी चावरह, पूड़ी पकोड़ा, सिरों, नान कटाई, खटो बत, सिवइयां आदि व्यजनों का भोग लगाया। महिलाओं में गोमि दादी, फगवानी बहरवानी, भगवानी नथरानी, परमेश्वरी नथरानी, कला खोतानी, पायल खोतानी, अनुराधा बहरवानी, शांता बहरवानी, नीलम बहरवानी, कलावती रंगलानी, प्रिया रंगलानी, वर्षा रंगलानी, काजल रंगलानी, कनन राजपाल, पूनम गुरनानी, हेमा गुरनानी, अर्पिता इसरानी, हेमा, वाणी निहालानी, प्राची गोपलानी, पार्वती सेनानी, रचना कोडवानी, काव्या झामनानी, निर्मला लालवानी आदि मौजूद थी।
Published on:
10 Aug 2020 10:24 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
