9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत पर पानी भरने गई महिला का पैर फिसलकर कुएं में गिरने से मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Slip the feet of a woman and die from falling well in bhilwara

Slip the feet of a woman and die from falling well in bhilwara

अरवड़।
नई अरवड़ कस्बे के पास ही स्थित अपने खेत पर गई महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृतका के शव को कुएं से बाहर निकालवाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार नई अरवड़ निवासी रामूदेवी पत्नी सत्यनारायण वैष्णव बुधवार को खेत पर स्थित कुंए पर पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की सहायता से करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रामूदेवी के शव को बाहर निकाला। मौकेे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।