12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोडा चूरा तस्कर को सात साल की सजा, 70 हजार जुर्माना

विशिष्ट न्यायालय ने डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक आरोपित को दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, smuggler sentenced to 7 years in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Latesty hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news in bhilwara

विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस मामलात ने डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक आरोपित को दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई

भीलवाड़ा।
विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस मामलात ने डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक आरोपित को दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई। साथ ही 70 हजार रुपए के आदेश दिए।

READ: कंजर बस्ती पर ग्रामीणों का धावा, मकानों में तोडफ़ोड़-आगजनी कर दो बाइक फूंकी


विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस मामलात ने बुधवार दोपहर डोडा चूरा तस्करी के मामले में बेगूं निवासी सुरेश धाकड़ को दोषी मानते हुए साल साल की सजा सुनाई। वहीं 70 हजार रुपए जुर्माने के आदेश भी दिए। प्रकरण के अनुसार सात मई 2016 को सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अगरपुरा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान कार से तीन कट्टों में भरा 48 किलो डोडा चूरा बरामद किया था। पुलिस ने मौके से सुरेश धाकड़ को गिरफ्तार किया था।

READ: पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी, एकता के नारों से गूंजा शहर

निजी चिकित्सालय का मेडिकल स्टोर सीज

भीलवाड़ा नगर विकास न्यास सचिव आशीष शर्मा ने बुधवार को न्यास क्षेत्र का दौरा किया और राजीव गांधी ऑडिटोरियम के सामने बन रही एक एक बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही राजीव गांधी ऑडिटोरियम के सामने एक निजी हॉस्पिटल के मेडिकल को सीज करने के निर्देश दिए। शर्मा ने बाद में राजीव गांधी ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। ऑडिटोरियम में लगी कुर्सियां टूटी हुई थी उन पर लकड़ी के पट्टे लगा रखे थे। इस पर शर्मा ने अधिकारियों को जयपुर में ऑडिटोरियम मे लगी कुर्सियां देखकर उसी तरह की कुर्सियां भीलवाड़ा में लगाने के निर्देश दिए। शर्मा ने वहां चल रही जिम का भी निरीक्षण किया।

लांबिया कलां में दुकान से हजारों का माल चोरी
रायला क्षेत्र के लांबिया कला में बीती रात चोर एक दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए का माल चुरा ले गए। चोरों ने इस दौरान मकानों में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने से वे भाग छूटे।
जानकारी के अनुसार चोर लांबिया कलां में दुकान की खिड़की तोड़कर उसमें से हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के साथ ही मकानों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर वे भाग छूटे।