6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिखा देशभक्ति का जज्बा तो खिले चेहरे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
So showing patriotic spirit bloom face in bhilwara

So showing patriotic spirit bloom face in bhilwara

भीलवाड़ा।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक चांदमल सोमाणी ने बताया कि पथ संचलन शुरू होने से पहले ही शहर के प्रमुख मार्गो पर सुबह दस बजे से ही देश भक्ति के तराने गूंजने लगे थे। जो भी शहर के इन मार्गो से गुजरे तो वे भी एक बार जयकारे लगाने से नहीं चूके। संचलन के स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, सामजिक संगठनो ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। नेताजी सुभाष मार्केट में महेश बिग्रेड युवा संगठन के तत्वावधान में अध्यक्ष अनिल लाहोटी, अर्चित मूंदड़ा, पिन्टू मून्दड़ा, विशाल बाहेती, मनीष बाहेती, शिव चेचाणी, अशोक तोषनीवाल, शिव लाहोटी व विकास गोखरू सहित कार्यकर्ता भगवा पगड़ी पहने तथा बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लेकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, लद्यु उद्योग भारती, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, बाहुबली वेलफेयर सोसायटी, सहकार भारती, लघु उघोग भारती, विघा भारती, शिक्षक संघ, सर्राफा, एसोसिएसन, सुभाष मार्केट, महेश बिग्रेड, कामधेनु क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी आदि सहित विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। जल व्यवस्था महावीर नवयुवक मंडल ने की थी। लोगों में सचंलन को देखने का इतना बड़ा उत्साह था कि लोग संचलन के नजदीक आकर खड़े हो गए थे। इसके चलते स्वयं सेवकों को भी अपने कदम बढ़ाने में परेशानी हुई। संचलन में सांसद सुभाष बहेडिय़ा, वि_लशंकर अवस्थी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।


सरकारी दरवाजे पर लहराया तिंरगा
भाविप की ओर से सरकारी दरवाजे पर पुष्प वर्षा व तिरंगे के साथ संचलन का स्वागत किया। भाविप की युवा शाखा की ओर से गोल प्याऊ चौराहे पर स्वागत द्वार लगाए गए तथा उस पर पानी के फुव्वारा लगाकर, ध्वज लहराते तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर समन्वयक रजनीकांत आचार्य ने बताया कि विवेकानंद शाखा सरकारी दरवाजे पर, महाराणा प्रताप शाखा रेलवे स्टेशन चौराहे पर, युवा शाखा गोल प्याऊ चौराहा व बालाजी मार्केट तथा नेताजी सुभाष शाखा सिंगल अस्पताल के बाहर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अम्बेडकर सर्किल पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाडिय़ां, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, कलपेश चौधरी, प्रवक्ता कैलाश सोनी, कन्हैया लाल खटोड, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा ने स्वागत किया।


पुष्प की बना सड़के

महानगर का संचलन राजेंद्र मार्ग से साबुन मार्ग, रेलवे फाटक, मुरलीविलास रोड, अम्बेडकर चौराहा, सरकारी दरवाजा चौराहा, गोलप्याऊ चौराहा, बालाजी मंदिर, सूचना केन्द्र, भीमगंज थाना, हिन्दू महासभा कार्यालय, बड़ा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, कसारा बाजार, भदादा मोहल्ला, आमलियों की बाड़ी, संगीत कला केन्द्र के पीछे, मालीखेड़ा चौराहा, हंसमुखी बालाजी मंदिर, माणिक्य नगर चौराहा, महात्मा गांधी उद्यान, भोपाल क्लब, नेताजी सुभाष मार्केट, गोलप्याऊ चौराहा, संकट मोचन हनुमान मंदिर होते हुए राजेंद्र मार्ग मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुआ। सूचना केन्द्र पर एक फूल माला बेचनी वाली महिलाए भी इतनी जोश में थी वह मालाओं को तोड़कर स्वयं ही पुष्प वर्षा की।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग