30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कांस्टेबल 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने के कांस्टेबल को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद ने यह रिश्वत एक मामले में जल्दी कार्रवाई करने और परिवादी को परेशान न करने के एवज में मांगी थी।
2 min read
Google source verification
Bhilwara ACB

कांस्टेबल 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Bhilwara ACB Action : भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने के कांस्टेबल को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद ने यह रिश्वत एक मामले में जल्दी कार्रवाई करने और परिवादी को परेशान न करने के एवज में मांगी थी।

एसीबी के उप अधीक्षक पारसमल ने बताया कि परिवादी के खिलाफ कोतवाली थाने में वर्ष 2022 का एक मामला दर्ज है। इस मामले की जांच एएसआई मदनलाल जांगिड़ कर रहे हैं, जबकि फाइल की लिखा-पढ़ी का काम कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद संभाल रहा था।

आरोप है कि कांस्टेबल रज्जाक ने 27 जून को कारोई जाकर परिवादी से फाइल में जल्दी कार्रवाई करने के नाम पर कोड वर्ड में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी की निवेदन करने के बाद मामला 15 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें से 5,000 रुपए आरोपी ने मौके पर ही ले लिए और बाकी 10,000 रुपए के लिए दबाव बना रहा था।

बाइक के बैग से बरामद हुई रिश्वत की राशि

परिवादी ने इसकी शिकायत 29 जून को एसीबी भीलवाड़ा-प्रथम कार्यालय में की। एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन और भीलवाड़ा-प्रथम के उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार (30 जून) को जैसे ही परिवादी ने कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को रिश्वत के 6,000 रुपए दिए, आरोपी ने उन रुपयों को अपनी मोटरसाइकिल की टंकी पर लगे कपड़े के छोटे बैग में रख लिया। इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया और बैग से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी एसीबी

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो एसीबी की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर 24×7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में अपना योगदान दें।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग