26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आध्यात्मिक भीलवाड़ा: विश्व शांति के लिए एक स्वर में गूंजेगा णमोकार महामंत्र, 50 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल

9 को मेडिसिटी ग्राउंड में होगा महाघोष: एक मंत्र, एक स्वर, एक लक्ष्य
2 min read
Google source verification
Spiritual Bhilwara: The Namokar Mahamantra to Resound in Unison for World Peace; 50,000 Devotees to Participate.

आध्यात्मिक भीलवाड़ा: विश्व शांति के लिए एक स्वर में गूंजेगा णमोकार महामंत्र, 50 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल

विश्व शांति और मानव कल्याण के पुनीत उद्देश्य के साथ 9 अप्रेल को भीलवाड़ा पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आएगा। शहर में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दिन दुनिया के 108 देशों के साथ भीलवाड़ा भी आध्यात्मिक ऊर्जा के इस वैश्विक अभियान से जुड़ेगा और एक ही स्वर में णमोकार महामंत्र का महाघोष करेगा।

50 हजार श्रद्धालुओं का जुटेगा सैलाब

कनवीनर प्रतीक कावड़िया ने बताया कि शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक यह अलौकिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक के भी शिरकत करने की संभावना है।

पोस्टर का विमोचन, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

आयोजन को लेकर मेडिसिटी ग्राउंड में बैठक हुई। इसमें जीतो एवं शिव महापुराण आयोजन समिति के सदस्य महावीर कछारा, ललित डोसी, विनोद सिंघवी और लोकेश अजमेरा ने व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान 'विश्व णमोकार महामंत्र दिवस' के पोस्टर का विमोचन किया। जीतो संरक्षक महावीर चौधरी ने बताया कि इस वैश्विक अभियान की शुरुआत 2025 में पहली बार हुई थी। आज यह पहल एक वृहद वैश्विक स्वरूप ले चुकी है। जीतो चीफ सेक्रेटरी मनीष शाह ने कहा कि इस अभियान से पूरे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

धार्मिक आस्था और विश्व बंधुत्व का प्रतीक

जीतो चेयरमैन मीठालाल सिंघवी ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि एकता, सद्भाव और विश्व बंधुत्व का सशक्त संदेश भी देगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला विंग की चेयरपर्सन नीता बाबेल, चीफ सेक्रेटरी अर्चना पाटौदी, युवा विंग के चेयरमैन सिद्धार्थ अजमेरा और चीफ सेक्रेटरी सिद्धार्थ कावड़िया पूरी टीम के साथ जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अंबेश भवन के पास स्थित इसी मेडिसिटी ग्राउंड पर पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में शिव महापुराण कथा का भी आयोजन होने जा रहा है। इसी स्थल पर 9 अप्रेल को णमोकार महामंत्र का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस आध्यात्मिक संगम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग