कोटड़ी।
कस्बे में चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया। जिसमें वे नाकाम रहे। चोरों ने खिड़की के काच तोड़ अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वे अंदर नहीं घुस पाए। दो दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुला तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक में चोरों ने खिड़की के काच तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। लेकिन वे नाकाम रहे। दो दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुला तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। बैंक मैनेजर विजय भारती कपूर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।