24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के जनआधार करने होंगे अपडेट

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारक को दिए 15 दिन का समय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 16 Jul 2025, 8:42 AM IST

Students' Aadhaar will have to be updated on the Shala Darpan portal

Students' Aadhaar will have to be updated on the Shala Darpan portal

सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले सभी छात्रों को अगले 15 दिन में शेष रहे छात्रों का जनआधार शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करना होगा। यह निर्देश समाज शिक्षा बीकानेर के उपनिदेशक ने प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा को दिए हैं। उपनिदेशक का कहना है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों का डाटा जनआधार पोर्टल पर एपीआई के माध्यम से दर्ज करें।

जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा कि आपके जिले के तहत आने वाले राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का जनआधार शाला दर्पण पोर्टल पर आगामी 15 दिवस में दर्ज करवाया किया जाना है। साथ ही जिन विद्यार्थियों का जनआधार प्रमाणीकरण नही हुआ है, उन विद्यार्थियों के जनआधार का प्रमाणीकरण अतिशीघ्र करवाकर शालादर्पण पोर्टल पर इंद्राज किया जाएं। ऐसा नहीं करने वाले सीबीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी तथा समग्र शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भीलवाडा़ जिले में करीब एक लाख से अधिक छात्रों का जनआधार पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग