
तृतीय श्रेणी सीधी भर्ती 2016 की आरक्षित व प्रतिक्षा सूची के 22 नव चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दौरान बिजली का इंतजार करते अभ्यर्थी
भीलवाड़ा।
तृतीय श्रेणी सीधी भर्ती 2016 की आरक्षित व प्रतिक्षा सूची के 22 नव चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा) कार्यालय परिसर में दो दिन के इंतजार के बाद हुई। शुक्रवार रात भर कर्मचारियों ने पोर्टल पर संबंधिति अभ्यर्थियों की चयन रिक्तियों का पुन: निर्धारण कर काउंसलिंग की तैयारी पूरी की। ताकि शनिवार सुबह 10 बजे काउंसलिंग शुरू की जा सके। विभाग ने जैसे ही काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की तब मौके पर बिजली गुल हो गई। काउंसलिंग फिर से अटक गई। कर्मचारियों व अभ्यर्थियों को बिजली आने का इंतजार में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 2 बजे बिजली के आने के बाद अभ्यर्थियों की 3 बजे काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर शाम 5 बजे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विदित है कि काउंसलिंग के लिए संबंधित अभ्यर्थियों का शुक्रवार सुबह पंजीयन कर दोपहर 2 से 5 बजे ही काउंसलिंग की जानी थी। लेकिन शाला दर्शन पोर्टल पर सभी अभ्यर्थियों की चयन रिक्तियों के पुन: निर्धारण करने में समय लग जाने से काउंसलिंग रिक्तियां पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पाई। इसके चलते शुक्रवार रात तक केवल तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2016 में संशोधित परिणाम 2017 के अनुसार शेष रहे 41 नव चयनित अभ्यर्थियों की ही काउंसलिंग हो पाई। 2016 से संबंधित अभ्यर्थियों को रात तक इंतजार के बाद शनिवार को काउंसलिंग करने की सूचना दी। दिनभर परेशान हुए अभ्यर्थियों को बिना काउंसलिंग के ही घर को लौटना पड़ा था।
दो थाना प्रभारी बदले
जिले के दो पुलिस थाना प्रभारी शनिवार को बदल दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के आदेशानुसार उपनिरीक्षक तुलसीराम प्रजापत को रिजर्व पुलिस लाइन से बीगोद थाना प्रभारी लगाया गया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक सुगन सिंह को लाइन से बिजौलियां थाना प्रभारी लगाया है। बीगोद थाना प्रभारी महावीर मीणा का तबादला पुलिस महानिरीक्षक ने नागौर रेंज में किया। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक पांचू लाल को बिजौलियां से लाइन भेजा है।
Published on:
14 Oct 2017 11:29 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
