
Teachers' Day: Teachers play an important role in the progress of the country
शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को जिला स्तर पर दो व राज्य स्तर पर दो शिक्षकों का सम्मान हुआ। जिला स्तरीय समारोह में शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हालांकि शिक्षकों की अपेक्षाकृत संख्या कम रही। राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि देश की प्रगति के पीछे कहीं ना कहीं शिक्षकों का ही योगदान है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। शिक्षाविद शंकर लाल माली ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य के लिए दो शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें रायपुर के राउमावि मोखुंदा के व्याख्याता किशन लाल खटीक व आसींद तहसील के राउप्रावि अजीतपुरा की अध्यापिका मोमचनी शामिल है। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांसल स्कूल के अनिल कुमार उपाध्याय व शाहपुरा ब्लॉक के शूरवीरसिंह चौहान का सम्मान किया। जिला स्तरीय समारोह में सीडीईओ अरूणा गारू ने स्वागत भाषण दिया। सुवाणा सीबीईओ रामेश्वर जीनगर ने आभार जताया। एडीपीसी समग्र शिक्षा कल्पना शर्मा, डीईओ माध्यमिक राजेन्द्र कुमार गग्गड़, डीईओ प्रारम्भिक रामेश्वर लाल बाल्दी, सीबीईओ बनेड़ा महेश कुमार व्यास, एडीपीसी माध्यमिक कैलाश सुथार व प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक उपस्थित रहे। प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 का पोस्टर विमोचन किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के पथिक नगर सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी इंदिरा दीदी के सानिध्य में कुमारी रश्मि पारीक व अमोलक ने प्राचार्य महावीर शर्मा, नंदकिशोर उपाध्याय, ललित जोशी समेत कई शिक्षकों का सम्मान हुआ। ब्रह्माकुमारीज के नेहरू विहार केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव कैलाश शर्मा, डीईओ प्रारंभिक रामेश्वर बाल्दी, गोवर्धन लाल वैष्णव, निर्मला तापडिया रमेश खोईवाल, राजकुमार सेन, केंद्र संचालिका बीके अनिता दीदी व बी के कंचन व विशाखा उपस्थित थी।
भीमा बाई नारी शक्ति संगठन
भीमा बाई नारी शक्ति संगठन ने दादाबाड़ी हनुमान मंदिर में अध्यापिका पुष्पा चंदेरिया, रेखा सोलंकी, अरुणा डिडवानिया, शकुंतला खटीक, बसंती खोईवाल, सावित्री खटीक, सपना खोईवाल पुष्पा, इंद्रा, भगवानी, कंचन, लाली चावला, पिंकी खोईवाल, आशा डीडवानिया, आशा खोईवाल, सुनीता पटेल का सम्मान किया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा
जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा स्मार्ट सिटी ने 10 शिक्षकों का सम्मान किया। ग्रुप के अध्यक्ष नवीन वागरेचा व ग्रुप सचिव अविनाश माथुर ने बताया कि निजी विद्यालय की अनिमा टेटे, खुशबू कोठारी, पूजा धवन , गरिमा कोठारी, रतन कालबेलिया, रंजना कालरा, सोना मनो विकास केंद्र की मीरा शर्मा, मांनवीर सिंह मीणा और मैना गोधा सम्मान किया।
बोर्ड ऑफ स्टडीज ने किया सम्मान
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बोर्ड ऑफ स्टडीज के तत्वावधान में भीलवाडा शाखा की ओर से पटेल नगर भवन पर शिक्षकों का सम्मान किया। शाखा अध्यक्ष आलोक सोमानी ने बताया कि आईसीएआई के प्रेसिडेंट चरनजोत सिंह नंदा ने लाइव संबोधन दिया। पुलकित राठी ने संचालन किया।
जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन
जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन एवं लायंस क्लब भीलवाड़ा स्टार ने 21 शिक्षकों का सम्मान किया। अध्यक्ष अभिषेक खजांची, जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन अध्यक्ष प्रदीप सांखला, अनिल चौधरी, राजेन्द्र गोखरू, सुनील मेहता, रितेश अग्रवाल, विभोर गोधा, सिद्धार्थ कवड़िया, निर्मल खजांची उपस्थित थे। केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की ओर से संचालित सेवाश्रम के बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय एवं पुनर्वास गृह के प्रधानाचार्य आशा काबरा और शिक्षक निहारिका तोषनीवाल, प्रेमलता ओझा व विनीत चौधरी का सम्मान किया। वरिष्ठ सदस्य रजनीकांत आचार्य ने विचार रखे।
राधाकृष्णन की मूर्ति पर माल्यार्पण
पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान जिला इकाई की ओर से सहायक जिला परियोजना समन्वयक कल्पना शर्मा एवं जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में डॉ. राधाकृष्णन सर्किल पर भारत रत्न शिक्षाविद् पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सांसद दामोदर अग्रवाल, नगर निगम के महापौर राकेश पाठक, पार्षद सहीराम, जिला सचिव परमेश्वर प्रसाद कुमावत समेत कई जने मौजूद रहे।
वाइब्ज क्लब
वाइब्ज क्लब की ओर से शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षिकाओं का सम्मान किया। क्लब में बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं शामिल है। कार्यक्रम में दिव्या बोरदिया, ज्योति आर्य, प्रो. प्रीति मेहता, पूनम चौहान, शालू अग्रवाल, शिल्पी बिरानी, रुचि अग्रवाल, भावना छाबड़ा, प्रियंका चावला, सौम्या काबरा, मनीषा काबरा, श्वेता जैन मौजूद रहे।
Published on:
06 Sept 2025 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
