7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलदाय विभाग के टैंक में नहाने गया बालक, गहराई में चले जाने से डूबने से मौत

पुर रोड पर पांसल चौराहे के निकट शुक्रवार दोपहर जलदाय विभाग के टैंक में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Teenage death drowning in tank of PHED in bhilwara, Bhilwara News, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

पुर रोड पर पांसल चौराहे के निकट शुक्रवार दोपहर जलदाय विभाग के टैंक में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई।

भीलवाड़ा।

पुर रोड पर पांसल चौराहे के निकट शुक्रवार दोपहर जलदाय विभाग के टैंक में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

READ: बस से 15 तोला सोना व 15 हजार की नकदी से भरा बैग पार

पुलिस के अनुसार पांसल चौराहे स्थित एकता कॉलोनी निवासी चौदह वर्षीय समीर कुछ साथियों के साथ निकट ही जलदाय विभाग के टैंक में नहाने गया। नहाते समय गहराई में चला गया। इससे डूबने से मौत हो गई। साथियों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। तुरंत कॉलोनी में पहुंच कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे। करीब बीस मिनट तलाश कर समीर को बाहर निकाला गया।

READ: सरकार ने सपनेे दिखा छीनी ग्रामीणों की सुविधा, कागजों में ही दफन हो गई पंचायतों तक रोडवेज बसें चलाने की योजना

उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।

महाराष्ट्र में कुआ खुदाई के दौरान युवक की मौत, चार घण्टे शव रखकर प्रदर्शन, गरमाया माहौल

ब्राह्मणों की सरेरी।
करजालिया ग्राम पंचायत के तुलचा का खेड़ा के युवक की महाराष्ट्र में मजदूरी करने के दौरान मौत हो गई। शव शुक्रवार को गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर शव उठाने से इनकार कर दिया। इससे माहौल गरमा गया। करीब चार घण्टे तक शव जीप में ही पड़ा रहा। मुआवजे पर सहमति बनने के बाद शव उठाया गया। जानकारी के अनुसार तुलचा का खेड़ा निवासी माधूलाल भील (३०) महाराष्ट्र के नासिक जिले में कुआ खुदाई करने गया। वहां उसकी १८ अप्रेल को मौत हो गई। ठेकेदार रतनलाल गुर्जर ने पोस्टमार्टम करवा कर शव जीप में रखकर पैतृक गांव भिजवा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव से पांच किलोमीटर पहले ही मोड़ का निम्बाहेड़ा में जीप रोक दी। उसी में शव पड़ा रहा। ग्रामीण तुलचा का खेड़ा में प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार भी साथ नहीं आया। बड़ी संख्या में समाज के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर रायला थाने से दो जवान वहां पहुंचे। मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने ठेकेदार से बात की।